फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Man dies after being hit by dumper

Sonipat News: डंपर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Sat, 12 Oct 2024 05:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 12 Oct 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by dumper
राई। बहालगढ़ चौक पर डंपर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह अपने भतीजे संग बहालगढ़ किसी काम से आया था। घटना के समय उनका भतीजा दुकान पर गया हुआ था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश बागपत के गांव फैजपुर निनाना निवासी निखिल ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह वीरवार को अपने ताऊ सतबीर के साथ काम के सिलसिले में बहालगढ़ आए थे। वह ताऊ को बहालगढ़ चौक पर सड़क के एक किनारे खड़ा कर दुकान पर चले गए। जब वह दुकान से सामान लेकर वापस आ रहे थे तो एक डंपर चालक तेज रफ्तार में आया और उनके ताऊ सतबीर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक ने कुछ दूर जाकर अपने डंपर को रोक लिया। उन्होंने डंपर का नंबर देख लिया। हादसे से वह घबरा गए और राहगीर उनके ताऊ को लेकर नागरिक अस्पताल सोनीपत चले गए। इसके बाद वह अपने परिजनों संग अस्पताल में पहुंचे। नागरिक अस्पताल से उनके ताऊ सतबीर को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में उनके ताऊ को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले में निखिल के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed