फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Man convicted of knife attack gets four years imprisonment

Sonipat News: चाकू से हमला करने के दोषी को चार साल कैद

Wed, 23 Jul 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 23 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Man convicted of knife attack gets four years imprisonment
सोनीपत। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरताज बसवाना ने युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए चार साल कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। गांव खुबडू के स्टेडियम में कहासुनी की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन

गांव खुबडू निवासी कृष्ण ने 10 सितंबर, 2020 को गन्नौर थाना पुलिस को बताया था कि उनका बेटा अजय 9 सितंबर, 2020 की देर शाम को गांव के स्टेडियम में खेलने गया था।
विज्ञापन

वहां पर गांव के रहने वाले दीपक के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। इस दौरान उनका बेटा घर आ गया था।
जब वह अपने बेटे अजय व पत्नी जगवंती को साथ लेकर दीपक के घर पर उलाहना देने जा रहे थे तो उनके घर के पास पहुंचते ही दीपक अपने साथी के साथ मिल गया। आरोपियों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया था। बाद में दीपक ने उनके बेटे पर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के दौरान दीपक के साथी ने उनके बेटे को पकड़ रखा था। चाकू से वार करने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। घायल को पहले खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
मामले में हत्या की कोशिश की धारा जोड़ी गई थी। मामले में दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसका साथी नाबालिग मिला था, जिसका मुकदमा जुवनाइल जस्टिस बोर्ड में भेजा गया था।

मामले की सुनवाई के बाद एएसजे सरताज बसवाना ने आरोपी दीपक को गैर इरादतन हत्या के प्रयास का दोषी मानते हुए चार साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं देने पर तीन माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed