फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Man arrested for usury, three cheques recovered

Sonipat News: सूदखोरी के आरोप में गिरफ्तार, तीन चेक बरामद

Tue, 11 Nov 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 11 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for usury, three cheques recovered
सोनीपत। पुलिस ने सूदखोरी करने के आरोप में ओल्ड हाउसिंग बोर्ड सौरभ को गिरफ्तार किया है। उसके पास से जबरदस्ती हस्ताक्षर कराए हुए तीन चेक बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

23 सितंबर को ब्रह्मनगर निवासी पंकज ने थाना शहर में शिकायत दी कि उनका सौरभ से पैसों का लेनदेन था। सौरभ ने जो पैसा उनको दिया है वह उनके बैंक खाते में डाला था। उन्होंने जो पैसा सौरभ को दिया है वह उन्होंने एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के खातों में डाला है। उनका लेनदेन 1 दिसंबर 2024 से चल रहा था।
विज्ञापन

सौरभ 1 अगस्त 2025 को उन्हें बिना बताए नोटरी पब्लिक से पेमेंट एग्रीमेंट पर उनके नाम से स्टांप वेंडर से 20 रुपये का जालसाजी करके प्राप्त कर लिया l सौरभ व उनके भाई ने उन्हें धमकी देकर एग्रीमेंट व स्टांप पेपर पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवा लिए। बैंक के तीन चेक हस्ताक्षर किए हुए भी जबरदस्ती ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी मोटा ब्याज वसूल रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने सोमवार को इस मामले में नामजद आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से तीन खाली चेक बरामद किए गए हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed