{"_id":"6a1600907f62c3a5fc094f0e","slug":"man-arrested-for-attempting-to-break-into-house-and-steal-sonipat-news-c-197-1-snp1001-154575-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: घर में घुसकर चोरी की कोशिश करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: घर में घुसकर चोरी की कोशिश करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनीपत। गांव कामी में घर में घुसकर सामान चोरी करने की कोशिश के आरोपी को थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला प्रयागराज गांव बड़ौत का रहने वाला विकास है। वह गांव कामी में किराए पर रहकर एक कंपनी में काम करता है।
गांव कामी निवासी आशीष ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 25 मई की देर रात युवक उनके घर में घुस गया। उस समय उनकी मां और बहन घर में सो रही थीं। बेड पर रखा मोबाइल और लैपटॉप युवक उठाने लगा तो आवाज सुनकर बहन की आंख खुल गई। उसने शोर मचा दिया, जिस पर युवक मौके से भाग गया।
सुबह सीसीटीवी फुटेज जांचने पर पता लगा कि युवक विकास था। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सहायक उप निरीक्षक भीम की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।