{"_id":"673e55f8ea7816633a0551f9","slug":"mamta-murder-case-partner-committed-murder-due-to-doubt-on-character-sonipat-news-c-197-1-snp1001-128050-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता हत्याकांड : चरित्र पर संदेह के चलते पार्टनर ने की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममता हत्याकांड : चरित्र पर संदेह के चलते पार्टनर ने की थी हत्या
Thu, 21 Nov 2024 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो 32- सोनीपत के कुंडली थाना पुलिस के साथ हत्या का आरोपी आमोद। स्रोत : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। कुंडली थाना पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हत्या उसके लिव इन पार्टनर ने चाकू से गोदकर की थी। दोनों दो साल से प्याऊ मनियारी में किराये के मकान में रह रहे थे। महिला के चरित्र पर संदेह के चलते दोनों में विवाद चल रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
कुंडली के शिवपुरी काॅलोनी निवासी सोनू यादव ने बताया कि उनकी किराना की दुकान है। वह तीन नवंबर की रात करीब पौने ग्यारह बजे दुकान पर था। एक महिला दौड़ती हुई आई थी। उसे चाकू मारे गए थे। महिला उनकी दुकान के बाहर आकर अचानक गिर गई। महिला ने कहा कि भैया मुझे बचा लो, मेरे पति ने मुझे चाकू मारे हैं। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला की मौत हो गई थी। चिकित्सकों ने बताया था कि महिला को पांच जगह चाकू मारे गए थे। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वारदात के छह दिन बाद महिला की पहचान बिहार के मुज्जफरपुर के गांव खनई निवासी ममता के रूप में हुई थी। छानबीन के दौरान उनके किराये के कमरे से आमोद नामक युवक का आधार कार्ड मिला था, जो बिहार के गुमरिया का रहने वाला है। अब पुलिस ने आरोपी आमोद को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि ममता अपने पति महेश पंडित को छोड़कर आमोद के साथ कुंडली स्थित एक कॉलोनी में किराये के मकान में रह रही थी। महिला के तीन बच्चे भी हैं। आमोद को शक था कि वह किसी अन्य युवक से फोन पर बात करती है। इसके चलते वह ममता से पीछा छुड़वाना चाहता था। इसके लिए उसने ममता को प्याऊ मनियारी स्थित मेले में ले जाने के बहाने से सुनसान जगह पर ले जाकर चाकू मार दिए थे।
विज्ञापन
कुंडली में चाकू से गोदकर की गई महिला की गुत्थी को सुलझा लिया गया है। महिला की हत्या लिव इन में रह रहे पार्टनर ने ही की थी। आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
9 देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली