फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mamta murder case... lover along with his partner had killed the woman

Sonipat News: ममता हत्याकांड... प्रेमी ने साथी संग मिलकर महिला को उतारा था मौत के घाट

Sun, 24 Nov 2024 05:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 24 Nov 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Mamta murder case... lover along with his partner had killed the woman
प्याऊ मनियारी में हुई ममता की हत्या के मामले में गिरफ्तार प्रेमी से पूछताछ के बाद एक अन्य आरोपी सन्नी की संलिप्तता का पता लगा है। पुलिस ने अब मुख्य आरोपी के साथी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने मामले में गिरफ्तार आरोपी को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


कुंडली के शिवपुरी कॉलोनी निवासी सोनू यादव ने 4 नवंबर को पुलिस को बताया था कि उनकी किराना की दुकान है। वह 3 नवंबर की रात करीब 10:45 बजे दुकान पर थे। तभी एक महिला दौड़ती हुई आई थी। उसे चाकू मारे गए थे। महिला उनकी दुकान के बाहर आकर अचानक गिर गई थी। महिला ने कहा कि मेरे पति ने मुझे चाकू मारे हैं। अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां महिला की मौत हो गई थी। छह दिन बाद महिला की पहचान बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के गांव खनई निवासी ममता के रूप में हुई थी। महिला के किराये के कमरे से आमोद नाम के युवक का आधार कार्ड मिला था, जो बिहार के मुजफ्फरपुर के गुमरिया का रहने वाला था। ममता कुंडली में आमोद के साथ किराये के कमरे पर रहती थी।
विज्ञापन


पुलिस ने आमोद को गिरफ्तार कर लिया था। उसने बताया था कि ममता पति महेश पंडित को छोड़कर उसके साथ रहती थी। आमोद को शक था कि वह किसी अन्य युवक से फोन पर बात करती है। उसने ममता को प्याऊ मनियारी स्थित मेले में ले जाने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर चाकू मार दिए थे। वारदात में उसके साथ उसके गांव का ही साथी सन्नी भी था। पुलिस अब आमोद के साथी सन्नी की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने मामले में आरोपी आमोद से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वारदात के बाद आरोपी भाग गए थे बिहार

वारदात के बाद आरोपी आमोद व सन्नी मुजफ्फरपुर भाग गए थे। पुलिस ने आमोद को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस उसके साथी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उसे जल्द पकड़ा जाएगा।

----
ममता की हत्या में एक अन्य की संलिप्तता का पता लगा है। उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। मामले में पुलिस सभी सबूत जुटा रही है।

- इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed