फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Malwa Express is running late by 6 hours and Unchahar Express is running late by 4 and a half hoursMalwa Express is running late by 6 hours and Unchahar Express is running late by 4 and a half hours

Sonipat News: मालवा छह तो ऊंचाहार एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से चल रही

Sun, 02 Feb 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Malwa Express is running late by 6 hours and Unchahar Express is running late by 4 and a half hoursMalwa Express is running late by 6 hours and Unchahar Express is running late by 4 and a half hours
फोटो 06- सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची अमृतसर-इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ते यात्री। संवाद
सोनीपत। मौसम में आए बदलाव से जिला कोहरे की चादर से लिपटा रहा, जिससे ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगे हैं। कोहरे से दो गाड़ियां रद्द रही, वहीं गाड़ी संख्या 12919 मालवा एक्सप्रेस छह घंटे तो ऊंचाहार एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से चली। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री पूछताछ केंद्र पर बार-बार ट्रेनों के आने के बारे में पता करते रहे। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर कोहरे के बाद ट्रेनों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार रात से ही कोहरे का असर गहराने लगा था। शनिवार सुबह तक जिला कोहरे की आगोश में समाया रहा। इससे दृश्यता सिमटकर 30 से 50 मीटर तक रह गई थी। इससे ट्रेनों की गति पर ब्रेक लगे रहे। वहीं राजलू गढ़ी रेलवे स्टेशन पर सिग्नल सिस्टम में आई खराबी के कारण भी ट्रेनों को करीब 20 मिनट तक रोकना पड़ा। ट्रेनों के घंटों देरी से चलने के कारण यात्रियों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ी। लंबी दूरी की ट्रेनों के देरी से चलने का असर सवारी गाड़ियों पर भी नजर आया। सवारी गाड़ियां भी एक से दो घंटे तक की देरी से चली। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर समय से पहुंचने के लिए निजी वाहनों या बस का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

यह ट्रेनें रही बाधित
अप-ट्रैक की ट्रेनें : गाड़ी संख्या 12311 नेताजी एक्सप्रेस व 64001 दिल्ली-पानीपत सवारी गाड़ी रद्द रही। जबकि गाड़ी संख्या 15707 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस 1:32 घंटे, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 4:43 घंटे, 12919 मालवा एक्सप्रेस 6:08 घंटे, 64465 दिल्ली-कुरुक्षेत्र मेमू 3:00 घंटे, 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 2:05 घंटे, 64533 दिल्ली-पानीपत मेमू, 14507 बठिंडा एक्सप्रेस 1:00 घंटे की देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाउन ट्रैक की ट्रेनें : गाड़ी संख्या 64002 पानीपत-दिल्ली मेमू रद्द रही। जबकि गाड़ी संख्या 20434 जम्मू मेल 2:00 घंटे, 14054 हिमाचल एक्सप्रेस 2:50 घंटे, 12312 नेताजी एक्सप्रेस 1:05 घंटे, 18310 मूरी एक्सप्रेस 2:10 घंटे, 64464 पानीपत-नई दिल्ली मेमू 2:36 घंटे, 64472 पीएनजी 2:20 घंटे, 64462 एचएनके 1:33 घंटे, 64452 केडीएम 1:25 घंटे, 11078 झेलम एक्सप्रेस 1:50 घंटे, 12058 जन शताब्दी 1:00 घंटे, 14680 अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:30 घंटे की देरी से चली। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed