फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Making daughters educated and self-reliant is the true social reform.

Sonipat News: बेटियों को शिक्षित व आत्मनिर्भर बनाना ही सच्चा समाज सुधार

Mon, 23 Feb 2026 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 23 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Making daughters educated and self-reliant is the true social reform.
फोटो : सोनीपत के सिद्धार्थ एन्क्लेव से बाल विवाह रोको रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती व - फोटो : 1
सोनीपत। सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधायक कृष्णा गहलावत ने अपने निवास स्थान से बाल विवाह रोको रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ सोनीपत जिले के प्रत्येक गांव में जाकर बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ जनजागरण कर रहा है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए गंभीर सामाजिक बुराई है जो बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बना देती है। उन्होंने कहा कि कम उम्र में विवाह होने से बच्चों की शिक्षा बाधित होती है। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उनका समग्र विकास रुक जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून भी बाल विवाह को अपराध मानता है। समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह इस कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने में सहयोग करे। विधायक ने कहा कि बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना ही सच्चा समाज सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कि वह बाल विवाह जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। सामूहिक प्रयासों से ही इस सामाजिक बुराई पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। इस दौरान फूल सिंह नंबरदार, सुरेंद्र, जय सिंह नंबरदार, राजेश नंबरदार, कैलाश, कर्मवीर, बिजेंद्र, अमरजीत व शीलू, अमित दीपालपुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed