फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Make the booth stronger by connecting more people to the organization: Dhankhar

नगरपरिषद व नगरपालिका चुनाव से पहले प्रदेशाध्यक्ष ने त्रिदेव सम्मेलन में कार्यकर्ताओं दिया जीत का मंत्र

Sun, 24 Apr 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Make the booth stronger by connecting more people to the organization: Dhankhar
गन्नौर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़कर अपने बूथ को मजबूत करें। जिससे आगामी नगर परिषद व नगर पालिका चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की जा सके। धनखड़ शनिवार को गन्नौर में भाजपा नेता अरुण त्यागी के आवास पर आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सांसद रमेश कौशिक, गन्नौर विधायक निर्मल चौधरी, राई विधायक मोहनलाल बड़ौली, जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा ने प्रदेशाध्यक्ष का बुके भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन

ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि त्रिदेव ही संगठन की ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वह अपने बूथ पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाएं, ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को भी योजनाओं का लाभ मिल सके। लोगों को बताएं कि केंद्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण आम लोगों के जीवन स्तर में काफी बदलाव आ चुका है। मोदी और मनोहर के नेतृत्व में देश व प्रदेश की सरकार द्वारा हर वर्ग के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों से लोगों को अवगत कराएं। इसका लाभ आगामी नगर पालिका व नगर परिषद चुनाव में भाजपा को जरूर मिलेगा। इस मौके पर भाजपा नेता आजाद नेहरा, अरुण त्यागी, गन्नौर मंडल अध्यक्ष विकास त्यागी, मंजू कौशिक, निशांत छौक्कर, सुनील शर्मा ठेकेदार, अंकित त्यागी, शेखचंद जैन, भूषण हसीजा, हरीश मदान, ईश्वर कश्यप, राजकुमार अग्रवाल, सुनील जैन, डा. राजेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed