फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Make a list of possible candidates for Panchayati Raj elections and hand over the President in 10 days: KC Bangar

पंचायती राज चुनाव के संभावित उम्मीदवारों की सूची बनाकर 10 दिन में सौंपें हलकाध्यक्ष : केसी बांगड़

Sat, 13 Aug 2022 06:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
Make a list of possible candidates for Panchayati Raj elections and hand over the President in 10 days: KC Bangar
जजपा कार्यालय में बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष केसी ब? - फोटो : Sonipat
पंचायती राज चुनाव के संभावित उम्मीदवारों की सूची बनाकर 10 दिन में सौंपे हलकाध्यक्ष: केसी बांगड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष केसी बांगड़ ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक ली।
उन्होंने कहा कि सभी हलका अध्यक्ष पंचायती राज चुनाव से संबंधित संभावित उम्मीदवारों की सूची बनाकर 10 दिन में जिलाध्यक्ष को दें। जिससे समय रहते उस सूची पर विचार-विमर्श किया जा सके। लोगों ने जजपा पर अपना भरोसा दिखाया और बहुत कम समय में विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार में अपनी हिस्सेदारी बनाई। पार्टी ने निकाय चुनावों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

पंचायती राज चुनाव के प्रदेशाध्यक्ष संजय कबलाना ने कहा कि पंचायती राज चुनाव को लेकर सभी पदाधिकारी आज से ही तैयारियों में लग जाएं। जिससे हम इन चुनावों में जीत हासिल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द ही हाईकमान की तरफ से निर्णय लिया जाएगा कि पंचायती राज चुनाव पार्टी चिन्ह पर लड़ा जाएगा या नहीं। सभी कार्यकर्ता एक साथ मिलकर चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। कार्यकर्ताओं की एकता किसी भी सफलता को पाने के लिए सबसे बड़ी शक्ति हैं। जिलाध्यक्ष पदम दहिया ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों में रूचि रखने वाले लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत बना रहे हैं। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों का आह्वान किया कि सभी नागरिक इस अभियान के साथ जुड़कर 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। जिससे हम विश्व को अखंड भारत का संदेश दे सके।

इस दौरान तेलूराम जोगी, रणबीर दहिया, भूपेंद्र मलिक, चेयरमैन पवन खरखौदा, बबीता दहिया, सुमित राणा, रामकिशन तुषीर, अजीत आंतिल, सियानंद त्यागी, रमेश पहलवान बड़ौली, शुभम नैन, नमेश नाथ, संदीप गहलावत, नरेंद्र गहलावत, अनिल त्यागी, ओमप्रकाश रसोई, शीलू खासा, देवेंद्र दहिया, कुलदीप मलिक, रवि दहिया, अंजू बाला खटक, धर्मबीर गहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed