फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Major Breakthrough for Police in Neeraj Katia Murder Case Key Accused Arrested Following Encounter in Sonipat

Haryana: नीरज कातिया हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, सोनीपत में मुठभेड़ के बाद तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun, 24 May 2026 02:16 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 24 May 2026 02:16 PM IST
सार

सोनीपत के गांव रेवली के पास पुलिस की स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट और आरोपियों के बीच आमना-सामना हुआ, जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई।

विज्ञापन
Major Breakthrough for Police in Neeraj Katia Murder Case Key Accused Arrested Following Encounter in Sonipat
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

खरखौदा कोर्ट परिसर के बाहर गैंगस्टर नीरज उर्फ कातिया की दिनदहाड़े हत्या के मामले में तीन मुख्य आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट (एसएजीयू) सोनीपत ने गांव रेवली के पास कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा। पुलिस मुठभेड़ में तीनों आरोपियों के पांवों में गोली लगी है।



एसएजीयू प्रभारी अजय धनखड़ को रविवार दोपहर सूचना मिली कि खरखौदा कोर्ट परिसर के बाहर नीरज कातिया हत्याकांड के आरोपी मुरथल क्षेत्र में छिपे हुए हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर एंटी गैंगस्टर यूनिट ने गांव रेवली के आसपास घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस टीम ने जब संदिग्ध युवकों को देखकर रुकने और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। उनकी तरफ से चार-पांच गोलियां चलाई गई।
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला, जिसमें तीनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी और उन्हें घायल अवस्था में काबू कर लिया गया। पुलिस ने मौके से झज्जर के गांव दूबलधन निवासी साहिल उर्फ नवनीत, साहिल उर्फ भाऊ तथा सोहन उर्फ काकू को काबू किया। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल आरोपियों को अस्पताल में कराया भर्ती
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल आरोपियों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Trending Videos

रंजिश और बदले की भावना बनी हत्या की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नीरज कातिया की हत्या पुरानी रंजिश और बदले की भावना के चलते की गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मामले में गिरफ्तार नवनीत उर्फ साहिल के चाचा की वर्ष 2009 में हत्या हुई थी। हत्या का आरोप नीरज उर्फ कातिया पर लगा था। जिसका बदला लेने को वारदात को अंजाम दिया गया।

एक दिन पहले नवनीत का पिता हुआ था गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में एक दिन पहले ही साहिल उर्फ नवनीत के पिता अवन उर्फ काले को भी साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

कोर्ट परिसर के बाहर की थी हत्या
मूलरूप से दूबलधन हाल गुरुग्राम निवासी नीरज उर्फ कातिया 16 मई को अपनी पत्नी के साथ चल रहे दहेज के मामले में अदालत में पेशी के लिए खरखौदा आया था। दोपहर को जब वह कोर्ट परिसर से बाहर निकलकर बस स्टैंड की तरफ जा रहा था, तभी एक सफेद रंग की ब्रेजा कार ने उसे टक्कर मार दी। उसके बाद नीरज को चार गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed