फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Maintenance worker dies due to electric shock in society

Sonipat News: सोसाइटी में रखरखाव कर्मी की करंट से मौत

Sun, 15 Sep 2024 05:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 15 Sep 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Maintenance worker dies due to electric shock in society
सोनीपत। सेक्टर-10 स्थित सोसाइटी में बिजली की मरम्मत का कार्य करते समय रखरखाव कर्मी करंट लगने से झुलस गया। पीड़ित नौ दिन तक अस्पताल में भर्ती रहा, लेकिन अब जिंदगी की जंग हार गया। शुक्रवार शाम करनाल के निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। पीड़ित के चचेरे भाई ने आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों पर दबाव डाल कर काम करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


करनाल के गांव गढ़ी जाटान निवासी विकास कंबोज ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उनके चचेरे भाई विनोद सेक्टर-10 स्थित सोसाइटी में रखरखाव का कार्य करते हैं। उनका सोसाइटी के अंदर का काम था। विकास ने बताया कि उनके पास 5 सितंबर को विनोद ने फोन कर बताया था कि आरडब्ल्यूए के प्रधान, उप प्रधान, सचिव, उप सचिव, खजांची व महासचिव उससे जबरदस्ती बिजली का भारी काम करवाते हैं। न करने पर नौकरी से हटाने की धमकी देते हैं। विकास ने बताया कि 5 सितंबर को ही 11केवी वोल्टेज लाइन पर काम करते समय करंट लगने से उनके चचेरे भाई नीचे गिर गए थे। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। आरोप है कि बिना बिजली की लाइन कटवाएं ही उनसे मरम्मत का काम करवाया जा रहा था। आरडब्ल्यूए की तरफ से उसे सेफ्टी उपकरण भी नहीं दिए गए थे। विनोद को शहर के बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद परिजन दो दिन पहले उसे करनाल के निजी अस्पताल में ले गए थे। वहां उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का करनाल में पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed