फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Main drinking water line leaks again, half the city yearns for water

Sonipat News: मुख्य पेयजल लाइन फिर लीक, आधा शहर पानी के लिए तरसा

Sat, 03 Jun 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 03 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Main drinking water line leaks again, half the city yearns for water
फोटो 43. सेक्टर-23 के पास महलाना रोड पर पेयजल लाइन को ठीक करते कर्मचारी। संवाद
सोनीपत। शहर के पश्चिमी क्षेत्र में सेक्टर-23 के पास एक बार फिर मुख्य पेयजल लाइन लीक हो गई। जिसके चलते शुक्रवार को आधे शहर में पानी का संकट गहरा गया है। कॉलोनी में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण डेढ़ लाख लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तीन दिन पहले ही नए बूस्टिंग स्टेशन की लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ा गया था। वीरवार रात लाइन लीक होने के कारण शहर की कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। इससे पहले मंगलवार रात को भी लाइन लीक हो गई थी।
विज्ञापन

महलाना रोड के पास मुख्य पेयजल लाइन में लीकेज ठीक करने के लिए कर्मचारी दिनभर जुटे रहे। पश्चिमी जोन स्थित करीब 20 कॉलोनियों के लोगों को समय पर पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी नहीं मिल रहा है। आलम ये है कि कई काॅलोनियों में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति हो रही है। इसकी वजह से लोग वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए मजबूर हैं। क्षेत्र में गर्मी के दौरान हर साल पेयजल किल्लत शुरू हो जाती है। जिसके चलते लोगों को पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। यहां तक कई कॉलोनियों के लोगों को देर रात तक पानी आपूर्ति के लिए जागना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस समस्या को देखते हुए नगर निगम ने सेक्टर-23 के बूस्टिंग स्टेशन के साथ लगाए गए दो डीप ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति करने का निर्णय लिया था। 30 मई को बूस्टिंग स्टेशन की लाइन को सेक्टर-23 के पास मुख्य लाइन से जोड़ा था। उसी रात को मुख्य लाइन अचानक लीक हो गई थी। लाइन के लीक होने के कारण महलाना रोड पर पानी भरना शुरू हो गया और मामले की सूचना नगर निगम अधिकारियों को दी गई। अगले दिन बुधवार को दिनभर कर्मचारी लाइन को ठीक करने में लगे रहे। देर शाम तक लाइन ठीक होने के बाद वीरवार को पश्चिमी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति शुरू हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार शाम फिर उसी जगह पर लाइन दोबारा लीक हो गई। सूचना मिलने के बाद नगर निगम के अधिकारी हरकत में आए और महलाना रोड पर पहुंचकर ठेका कर्मियों व बुल्डोजर से सड़क की दोबारा खोदाई करवा कर लाइन को ठीक कराने का काम शुरू करवाया गया। शुक्रवार देर शाम तक कर्मचारी लाइन को ठीक करने में लगे रहे। मुख्य लाइन लीक होने के चलते आधे शहर में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। मुख्य लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते शहर में पानी की किल्लत बनी रही।

पश्चिमी क्षेत्र में पानी की कमी को पूरा करने के लिए मुख्य लाइन से नए डीप ट्यूबवेल की लाइन को सेक्टर-23 के पास जोड़ा गया था। मुख्य लाइन में लीकेज दोबारा होने से क्षेत्र की कॉलोनियों में वीरवार को पानी की आपूर्ति प्रभावित रही है। जल्द ही मुख्य लाइन की मरम्मत करने के बाद पानी की आपूर्ति दोबारा शुरू कर दी जाएगी।
निजेश कुमार, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम, सोनीपत

फोटो 43. सेक्टर-23 के पास महलाना रोड पर पेयजल लाइन को ठीक करते कर्मचारी। संवाद

फोटो 43. सेक्टर-23 के पास महलाना रोड पर पेयजल लाइन को ठीक करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed