फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mahatma Hansraj's contribution to social reform remembered on his birth anniversary

Sonipat News: महात्मा हंसराज की जयंती पर याद किए समाज सुधार के योगदान

Mon, 20 Apr 2026 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Hansraj's contribution to social reform remembered on his birth anniversary
गोहाना में मनाई गई महात्मा हंसराज की जयंती। स्रोत : संस्था
गोहाना। सेक्टर-7 स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती पार्क में महात्मा हंसराज की जयंती मनाई गई। मुख्य वक्ता अशोक आर्य ने कहा कि महात्मा हंसराज आर्य समाज के प्रमुख नेता, महान समाज सुधारक और शिक्षाविद थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महात्मा हंसराज ने साल 1886 में लाहौर में डीएवी स्कूल की स्थापना की। बिना वेतन के प्रधानाचार्य के रूप में काम किया। बाद में इस संस्थान को महाविद्यालय तक पहुंचाया। उनका जन्म 19 अप्रैल 1864 को पंजाब में हुआ था। अंग्रेजी शिक्षा के साथ वैदिक ज्ञान को जोड़कर युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी बलराज मोर ने की। उन्होंने कहा कि महात्मा हंसराज ने स्वामी दयानंद सरस्वती के विचारों से प्रेरणा लेकर जातिवाद का विरोध किया और अच्छी शिक्षा को बढ़ावा दिया। आज देशभर में 750 से ज्यादा डीएवी संस्थान उनके प्रयासों का परिणाम हैं। कार्यक्रम में आजाद सिंह दांगी का मार्गदर्शन रहा। इस मौके पर प्रिंसिपल अनीता दुहन, सुरेश पवार, हवा सिंह, विशाल गर्ग, कमला देवी, अत्रावती, वीरमति और सुनीता सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed