फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Maharishi Dayanand fought for women's rights: Rajkumar

महर्षि दयानंद ने महिलाओं के अधिकारों की लड़ी लड़ाई : राजकुमार

Sat, 15 Nov 2025 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 15 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Dayanand fought for women's rights: Rajkumar
सोनीपत। वैदिक प्रवक्ता आचार्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि जिस समय भारत में नारी का अपमान किया जाता था, उस समय आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती ने महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि नारी पूजनीय है।
विज्ञापन

आचार्य राजकुमार काठ मंडी स्थित आर्य समाज के 39वें वार्षिक उत्सव पर आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे पांच कुंडीय अथर्ववेद पारायण महायज्ञ के चौथे दिन कही। इससे पहले अथर्ववेद पारायण महायज्ञ में यजमान के रूप में यशदेव दहिया, पूनम, देवेंद्र, प्रमिला, शक्ति सिंह, बबीता, योगेंद्र, सीमा, आनंद कुंडू, बबीता, जोगेंद्र खत्री, राजकुमारी, राजकुमार ने श्रद्धालुओं के साथ आहुति डाली।
विज्ञापन

राजकुमार शर्मा ने कहा कि आज महिलाएं पर्दे से बाहर निकलकर हर क्षेत्र में प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। इसका श्रेय स्वामी दयानंद सरस्वती को जाता है। अथर्ववेद के अनुसार विद्वान अतिथि के आने से घर में श्रद्धा, दीक्षा, सौंदर्य, धन, शोभा की समृद्धि होती है। इसलिए विद्वान अतिथि का भोजन से सत्कार अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में आर्य समाज के प्रधान धर्मप्रकाश दहिया, मंत्री कपिल देव, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार, पुरुषोत्तम दास, प्राचार्य नरेंद्र सिंह, कलावती आर्य, प्रवीण दहिया, सतबीर सरोहा, राजपाल दहिया, ऋषि डबास, उमेद सिंह, नरेंद्र कुहाड़, भगत सिंह, चांदकौर, रजवंत कौर, संतोष, सतेंद्र, दिलावर, जसबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed