{"_id":"67b77e21328996da52063f8a","slug":"maha-kumbh-sambalpur-and-netaji-express-going-to-prayagraj-canceled-for-two-days-sonipat-news-c-197-1-snp1008-132569-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ : प्रयागराज जाने वाली संबलपुर व नेताजी एक्सप्रेस दो दिन रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुंभ : प्रयागराज जाने वाली संबलपुर व नेताजी एक्सप्रेस दो दिन रद्द
Fri, 21 Feb 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो 10- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
- फोटो : 1
सोनीपत। रेलवे यातायात ब्लॉक व उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। दिल्ली मंडल के सोनीपत स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण को लेकर 21 फरवरी तक 3 घंटे का पावर व यातायात ब्लॉक लिया गया है। वहीं तकनीकी कार्यों के चलते रेलवे ने संबलपुर एक्सप्रेस व नेताजी एक्सप्रेस को दो दिन रद्द किया है।
दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर वीरवार को दर्जनभर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चलीं। दिल्ली मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली मंडल में तकनीकी कार्यों के चलते कोलकाता के हावड़ा जंक्शन से कालका जंक्शन तक चलने वाली 12311-12312 नेताजी एक्सप्रेस 22 फरवरी तक रद्द रहेगी। नेताजी एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन पर सुबह 4:25 बजे व रात 9:52 बजे ठहराव निर्धारित किया है। जम्मूतवी से प्रयागराज के रास्ते संबलपुर जाने वाली 18310 संबलपुर एक्सप्रेस 21 फरवरी तक, 18309 संबलपुर एक्सप्रेस 24 व 25 फरवरी और टाटानगर से जम्मूतवी को जाने वाली 18101 जम्मूतवी एक्सप्रेस 23 फरवरी को रद्द रहेगी। सोनीपत स्टेशन पर संबलपुर एक्सप्रेस का सुबह 5:12 बजे व जम्मूतवी एक्सप्रेस का सुबह 10:10 बजे ठहराव निर्धारित है। जम्मूतवी से अजमेर जंक्शन तक चलने वाली 12414 पूजा सुपर फास्ट एक्सप्रेस को 21 फरवरी तक रद्द रहेगी। इसके अलावा दिल्ली-पानीपत रूट की 64533-64534 सवारी गाड़ी 28 फरवरी तक रद्द रहेगी। वीरवार को भी 11078 झेलम एक्सप्रेस व दिल्ली-पानीपत रूट की सवारी गाड़ी रद्द रही।
गरीब रथ 8 घंटे तो ऊंचाहार 6 घंटे लेट
दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली 11057 दादर एक्सप्रेस 1:06 घंटे, 12919 मालवा एक्सप्रेस 3:35 घंटे, 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 1:10 घंटे, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 1:04 घंटे, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 5:48 घंटे, 64531 सवारी गाड़ी 2:23 घंटे, 18101 जम्मूतवी एक्सप्रेस 3:26 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। वहीं अंबाला-दिल्ली रूट की 20434 जम्मू मेल 1:59 घंटे, 03310 गरीब रथ एक्सप्रेस 7:55 घंटे, 64454 सवारी गाड़ी 1:16 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।