फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Maha Kumbh: A group of devotees left for Prayagraj from two places

महाकुंभ : प्रयागराज के लिए दो जगह से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

Tue, 11 Feb 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 11 Feb 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Maha Kumbh: A group of devotees left for Prayagraj from two places
फोटो 17- सोनीपत के बहालगढ़ में प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना होने से पहले हर-हर महादेव का उद्घ - फोटो : samba
सोनीपत। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था गांव दातौली से प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुआ। इनमें पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल रहीं। श्रद्धालुओं के जत्थे को विहिप विधि प्रकोष्ठ के प्रमुख अधिवक्ता प्रदीप पाराशर, विहिप के प्रखंड सह मंत्री अनिल गोस्वामी व संरक्षक सूबेदार सुल्तान गोस्वामी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

वहीं बहालगढ़ से प्रयागराज के लिए पंडित राकेश खेवड़ा के सानिध्य में बस यात्रा को रवाना किया गया। पंडित अमित शौनक, महेश कौशिक, पुष्पराज, प्रदीप कौशिक, नवीन आंतिल व रुद्रा शौनक के नेतृत्व में श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने मिलकर हर-हर महादेव का उद्घोष किया। इसके बाद यात्रा की शुरुआत की गई। गांव दातौली में श्रद्धालुओं को रवाना करने से पहले विहिप सत्संग के प्रमुख रामकुमार गोस्वामी ने बताया कि श्रद्धालुओं के जत्थे का नेतृत्व विहिप प्रखंड के मंत्री प्रदीप गोस्वामी व बजरंग दल के संयोजक दीपक हिंदू करेंगे। सभी ने गांव के प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर धार्मिक यात्रा की सफलता के लिए कामना की।
विज्ञापन

अधिवक्ता प्रदीप पाराशर ने बताया कि वर्तमान में विक्रमी संवत 2081 माघ मास प्रयागराज में महाकुंभ का मेला चल रहा है। यह महाकुंभ आस्था, भक्ति व सनातन परंपरा का महाकुंभ है। महाकुंभ में करोड़ों भक्त संगम के जल में पवित्र स्नान कर अपने जीवन को धन्य कर रहे हैं। दूसरी ओर एक विचारों का महाकुंभ सदा ही हमारे हृदय के अंदर चलता है। इनमें से कुछ विचार नैतिक व कुछ विचार अनैतिक विषय वाले होते हैं। हमें महाकुंभ में पवित्र स्नान कर अपने हृदय के अंदर अवश्य झांकना चाहिए। यदि विचार नैतिक विषय पर हैं तो पवित्र स्नान का फल अवश्य मिलेगा। हमें अपने विचारों को शुद्ध रखते हुए हृदय को निर्मल रखना चाहिए, यही पवित्रता की सबसे बड़ी पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed