{"_id":"65e8a85d0d7095e89c0078af","slug":"made-volunteers-aware-of-the-importance-of-nation-building-sonipat-news-c-197-1-snp1002-114906-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्वयंसेविकाओं को राष्ट्र निर्माण के महत्व से करवाया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्वयंसेविकाओं को राष्ट्र निर्माण के महत्व से करवाया अवगत
Wed, 06 Mar 2024 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। गांव पिपली स्थित शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में चल रहे साप्ताहिक एनएसएस शिविर का बुधवार को समापन किया गया। समापन अवसर के मुख्य अतिथि के रूप में रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से एनएसएस समन्वयक प्रो. तिलक राज ने शिरकत की।एनएसएस समन्वयक प्रो. तिलक राज ने स्वयंसेविकाओं को एनएसएस के उद्देश्य व राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेविकाओं की भागीदारी के विषय में बताते हुए एनएसएस स्वयंसेविकाओं को भविष्य में भी अनुशासित व कर्तव्य पथ पर दृढ़ता पूर्वक आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य किरन सरोहा ने स्वयंसेविकाओं को मन को एक चित रखने के लिए योग अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए राष्ट्र निर्माण में इसके महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी मधुलता, सह संयोजक प्रदीप कुमार, पूर्व एनएसएस प्रभारी डाॅ. संगीता मान, डाॅ. रवीना पवार व डाॅ. गीता शर्मा मौजूद रही।
विज्ञापन