फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lunar eclipse today, Sutak period will start 9 hours earlier

Sonipat News: चंद्रग्रहण आज, 9 घंटे पहले शुरू होगा सूतक काल

Fri, 27 Oct 2023 05:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 27 Oct 2023 05:30 PM IST
विज्ञापन
Lunar eclipse today, Sutak period will start 9 hours earlier
फोटो - पंडित अमित शोनको
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। साल का दूसरा व अंतिम चंद्रग्रहण आश्विनी शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को लगेगा। चंद्रग्रहण के अद्भुत नजारे को 28 व 29 की मध्यरात्रि को देखा जा सकेगा। खास बात यह है कि यह चंद्रग्रहण भारत में नजर आएगा। इस कारण इसका सूतक काल भी मान्य रहेगा। चिटाने वाली माता मंदिर के पुजारी पंडित अमित शोनक ने बताया कि आश्विनी मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा भी कहते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार वर्षों बाद शरद पूर्णिमा व गज केसरी योग में चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। इसका सभी जातकों पर प्रभाव रहेगा। ग्रहण व सूतक काल में सिलाई-बुनाई का काम नहीं करना चाहिए।
पंडित शोनक ने बताया कि शरद पूर्णिमा यानी 28 व 29 अक्तूबर की मध्य रात्रि को होने वाला चंद्रग्रहण संपूर्ण भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया, संपूर्ण एशिया, यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण- पूर्वी व उत्तर-पूर्वी अमेरिका में दिखाई देगा। चंद्रग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू होगा। उन्होंने बताया कि चंद्रग्रहण भारतीय समय के अनुसार 28 व 29 अक्तूबर की रात्रि 01 बजकर 05 मिनट पर शुरू होगा, जो 02 बजकर 24 मिनट पर संपूर्ण होगा। भारत के सभी नगरों में चंद्रग्रहण का प्रारंभ, मध्य व मोक्ष देखा जा सकेगा। चंद्रग्रहण में 9 घंटे पहले लगने वाला सूतक 28 अक्तूबर को शाम 4 बजकर 05 मिनट पर शुरू होगा। ग्रहण सूतक एवं ग्रहण काल में स्नान, दान, जप-पाठ, मंत्र जाप, मंत्र सिद्धि, तीर्थ स्नान, ध्यान आदि शुभकार्य का करना कल्याणकारी माना जाता हैं।
विज्ञापन


यह कार्य रहेंगे वर्जित
पंडित शोनक ने बताया कि सूतक व चंद्रग्रहण के समय में मूर्ति स्पर्श करना, अनावश्यक खाना-पीना, नाखून काटना वर्जित होता है। सूतक के समय में बाल, वृद्ध, रोगी व गर्भवती महिलाओं को यथा अनुकूल भोजन व दवाइयां लेने में कोई भी दोष नहीं होता है। अगर हम सूतक काल में अपने खाने-पीने की वस्तुओं में कुशा, तिल, तुलसी दल डाल दें तो सारे दोष दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed