फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ludhiana-Panipat blankets heating up the market

Sonipat News: लुधियाना-पानीपत के कंबल बाजार को कर रहे गर्म

Sat, 22 Nov 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 22 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Ludhiana-Panipat blankets heating up the market
सोनीपत। मौसम बदलने के साथ लुधियाना और पानीपत का सुपर सॉफ्ट व मिंक कंबल बाजार को गर्म करने लगा है। सर्दी बढ़ने के साथ कंबल की मांग बढ़ गई है। सोनीपत के बाजारों में लुधियाना और पानीपत से मिंक, पोलर व सुपर सॉफ्ट क्वालिटी के कंबल मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि बाजार में वैरायटी के हिसाब से 250 से 5500 रुपये तक सिंगल व डबल बेड के कंबल उपलब्ध हैं। बढ़ती सर्दी के साथ शादियों को लेकर भी बाजार में कंबलों की डिमांड बढ़ गई है। कच्चे क्वार्टर मार्केट रोड स्थित दुकानदार मोहित ने बताया कि सर्दी बढ़ने के साथ ग्राहक कंबल खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा शादी-ब्याह में बेटियों को देने के लिए खासकर सुपर सॉफ्ट वैरायटी के कंबलों की ज्यादा मांग है। आमतौर पर घरों में प्रयोग करने के लिए लोग मिंक के कंबल की ज्यादा मांग कर रहे हैं। इनके अलावा पोलर कंबल को ओढ़ने के साथ बेड पर चद्दर के रूप में बिछाया जा सकता है। पिछले साल की अपेक्षा जीएसटी घटने से कंबल के दाम में थोड़ा अंतर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता भवन रोड स्थित दुकानदार नरेश कुमार ने बताया कि बाजार में सिंगल बेड का कंबल 250 से 1200 रुपये जबकि डबल बेड का कंबल 500 से लेकर 5500 रुपये तक उपलब्ध है। वैरायटी के हिसाब से कंबल के दाम कम-ज्यादा हैं। इस बार 1000 रुपये से ज्यादा दाम के कंबलों पर जीएसटी 12 से घटकर 05 फीसदी की गई है।

ऐसे में लोग अच्छी क्वालिटी के कंबलों की मांग ज्यादा कर रहे हैं। दुकानों पर पोलर क्वालिटी के कंबल 100 से 500 रुपये, मिंक क्वालिटी के 500 से 2500 रुपये व सुपर सॉफ्ट क्वालिटी के कंबलों का दाम 900 से 5500 रुपये तक है। ज्यादातर कंबलों को सिंथेटिक, पॉलिएस्टर माइक्राे फाइबर से बनाया जाता है। कम वजनी, मुलायम होने के कारण इन्हें आसानी से धोया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed