फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Low-pressure area formed over the Bay of Bengal; heavy rainfall likely in the district by July 10.

Sonipat News: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, 10 जुलाई तक जिले में झमाझम बारिश के आसार

Sun, 05 Jul 2026 07:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Jul 2026 07:25 AM IST
विज्ञापन
Low-pressure area formed over the Bay of Bengal; heavy rainfall likely in the district by July 10.
फोटो :: सोनीपत के राई क्षेत्र में हाईवे पर हुई बूंदाबांदी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ रहा मानसून के अब पूरी तरह सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने से 10 जुलाई तक जिले और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
इस दौरान तेज हवा के साथ कई स्थानों पर झमाझम बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। इस वर्ष 2 जुलाई को मानसून ने दस्तक दी थी। हालांकि, खरखौदा क्षेत्र को छोड़ अधिकांश हिस्सों में केवल हल्की से मध्यम बारिश ही हुई।
विज्ञापन

इसके बाद से बादल जरूर छाए मगर जोरदार बारिश का इंतजार अब भी बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि राजस्थान और दक्षिणी हरियाणा के ऊपर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण मानसून की गतिविधियां अपेक्षित गति नहीं पकड़ सकी हैं। अब बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से रविवार से मौसम बदलने और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर छाए रहे बादल, बूंदाबांदी से बढ़ी उमस
शनिवार को भी जिले में सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे बढ़ी हुई नमी के कारण उमस बढ़ गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा जबकि अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी 60 प्रतिशत से अधिक रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी।

अच्छी बारिश के इंतजार में किसान
मानसून की धीमी रफ्तार का असर खेती पर दिखाई दे रहा है। किसान धान की रोपाई में जुटे हैं लेकिन पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण उन्हें सिंचाई पर अतिरिक्त साधन पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कृषि विभाग ने करीब 90 हजार हेक्टेयर भूमि में धान की रोपाई का लक्ष्य निर्धारित किया है।

वर्जन

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र विकसित हो रहा है जिससे मानसून को मजबूती मिलेगी। 10 जुलाई तक अच्छी बारिश के अनुकूल परिस्थितियां बनी रहेंगी। -डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed