फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Low number of passengers on Sonipat to Dabwali route is increasing problems

Sonipat News: सोनीपत से डबवाली रूट पर यात्रियों की कम संख्या बढ़ा रही परेशानी

Fri, 03 Jan 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 03 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Low number of passengers on Sonipat to Dabwali route is increasing problems
सोनीपत। रोडवेज विभाग ने सोनीपत से डबवाली रूट पर दो बसों का परिचालन शुरू किया है। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि इस रूट पर यात्रियों की कम संख्या अधिकारियों की परेशानी का कारण बनी हुई है। रोडवेज अधिकारियों ने इस रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है। इसके तहत विभिन्न डिपो से संपर्क कर यात्रियों की कम संख्या पर चर्चा की जा रही है।
विज्ञापन


रोडवेज अधिकारियों ने सोनीपत से डबवाली रूट पर पहले बस सेवा शुरू की थी। यह बस सोनीपत से गोहाना, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा से होते हुए डबवाली पहुंचती थी। यात्रियों की कमी से लगातार हो रहे नुकसान को देखते हुए करीब एक साल पहले इस रूट को बंद कर दिया गया था। इस कारण हिसार, फतेहाबाद, सिरसा से भी बस यातायात प्रभावित हुआ था। यात्रियों की मांग पर नवंबर में इस रूट को दोबारा शुरू किया था, रूट पर हर रोज दो बसें चलाई जा रही है। दोनों बसें डबवाली में ही रात्रि ठहराव करती हैं। अगले दिन सुबह सवारियां लेकर सोनीपत का सफर शुरू करती हैं।
विज्ञापन

एक घंटे के अंतराल पर चलती हैं बसें
सोनीपत बस अड्डे से डबवाली के लिए पहली बस सुबह 10.30 बजे अपना सफर शुरू करती हैं। इसके एक घंटे बाद सुबह 11.30 बजे दूसरी बस को भी रवाना कर दिया जाता है। यह दोनों बसें सोनीपत से गोहाना, जींद, हांसी, हिसार, सिरसा होते हुए डबवाली पहुंचती हैं और रात्रि ठहराव वहीं करती हैं। दोनों बसें अगले दिन डबवाली से सुबह 6.50 बजे और 7.30 बजे सोनीपत के लिए रवाना होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
यात्रियों की मांग पर सोनीपत से डबवाली रूट पर दो बसों का परिचालन किया जा रहा है। अभी रूट पर पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
- सुरेंद्र, एसएस, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed