{"_id":"6652340bf8b580e438019844","slug":"los-elections-celebrities-including-police-commissioner-and-deputy-commissioner-cast-their-votes-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118732-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोस चुनाव: पुलिस आयुक्त व उपायुक्त समेत सेलिब्रिटी ने डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोस चुनाव: पुलिस आयुक्त व उपायुक्त समेत सेलिब्रिटी ने डाले वोट
Sun, 26 May 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 26 May 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव भैंसवाल कलां में ग्रामीणों के साथ वोट डालने के बाद उंगली पर लगी स्याही दिखाते भ
सोनीपत। लोकतंत्र के महापर्व में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन समेत अन्य सेलिब्रिटी शामिल हुए। उन्होंने एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाले। उन्होंने सामान्य मतदाता की तरह बूथ पर लगी लाइन में खड़े होकर मतदान किया। उनका कहना था कि लोकतंत्र में मतदान का सबसे बड़ा महत्व है। उन्होंने अन्य मतदाताओं को भी ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने अपनी पत्नी डॉ. निधि के साथ न्यू कोर्ट रोड स्थित हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए बूथ नंबर-186 पर पहुंचकर मतदान किया। उपायुक्त ने पत्नी के साथ मतदान केंद्र पर लगाए गए सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाया। पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन ने भी हिंदू स्कूल में बने बूथ पर अपना वोट डाला। गांव शेखपुरा के मतदान केंद्र में आईआरएस अधिकारी अंकुर रापड़िया ने परिवार के साथ मतदान किया।
पैरालंपियन अमित सरोहा ने गांव बैंयापुर स्थित बूथ नंबर 26 पर वोट डाला। सिविल सर्जन डाॅ. जयकिशोर ने सेक्टर-15 स्थित डीएवी स्कूल में बनाए गए बूथ नंबर 57 पर वोट डाला। स्वीप गतिविधि की जिला ब्रांड एंबेसडर एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवान सोनम मलिक ने पहली बार वोट डाला। सोनम मलिक अपनी मां के साथ गांव मदीना के बूथ नंबर 178 पर वोट डालने पहुंची थी। मेयर निखिल मदान ने गांव अहमदपुर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के बूथ नंबर 202 पर वोट डाला। सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार ने सेक्टर-15 स्थित डीएवी स्कूल के बूथ नंबर 55 पर वाेट डाला। इनेलो प्रत्याशी अनूप दहिया ने गांव सिसाना में राजकीय स्कूल के बूथ नंबर 106 पर वोट डाला। गोहाना से कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक ने गोहाना में जींद रोड स्थित राजकीय कन्या स्कूल के बूथ नंबर 54 पर जाकर वोट डाला। बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने गांव रिंढ़ाणा के बूथ नंबर 90 पर अपने परिवार के साथ मतदान किया। पूर्व मंत्री कविता जैन, भाजपा नेता राजीव जैन व उनके बेटे दिव्यांक जैन ने सेक्टर-15 में बूथ नंबर 55 पर वोट डाला। जजपा प्रत्याशी भूपेंद्र मलिक ने गांव भैंसवाल कलां के बूथ नंबर 200 पर वोट डाला। भाजपा नेता एवं ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त ने गांव भैंसवाल कलां के बूथ नंबर 200 पर वोट डाला। कांग्रेस विधायक जयवीर सिंह ने खरखौदा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बूथ नंबर 129 पर वोट डाला। वहीं जजपा नेता पवन खरखौदा ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला के बूथ नंबर 131 पर अपना वोट डाला।