फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lord Jagannath will go on city tour on 7th July, get ready to welcome

Sonipat News: 7 जुलाई को नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान जगन्नाथ, स्वागत के लिए हो जाओ तैयार

Thu, 27 Jun 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 27 Jun 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath will go on city tour on 7th July, get ready to welcome
सोनीपत। नौ दिन बाद भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ रथ पर विराजमान होकर शहरवासियों को आशीर्वाद देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इस दौरान शहर देश-विदेशों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंज उठेगा। शहर के बाबा धाम सिद्धपीठ से 7 जुलाई को भव्य भगवान जगन्नाथ उत्सव का आयोजन कर रथयात्रा निकाली जाएगी। इसमें हरियाणा ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश व दिल्ली के बैंड धार्मिक धुन बजाकर शहर को भक्तिमय बनाएंगे। उत्सव को लेकर बाबा धाम में तैयारियों का दौर शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


इससे पहले मंदिर प्रारंभ में 6 जुलाई को भगवान जगन्नाथ के नेत्र दर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कार्यक्रम में ओडिशा के पुरी से 7 वरिष्ठ ब्राह्मणों सहित 500 लोगों का दल जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ की वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजा-अर्चना करवाएगा। साथ ही यह दल 7 जुलाई को रथयात्रा में शामिल होकर भगवान के रथ के आगे संकीर्तन करता चलेगा। 500 लोगों का दल कार्यक्रम से तीन दिन पहले ही बाबा धाम मंदिर में पहुंच जाएगा। रथयात्रा करीब 6 घंटे तक शहर का भ्रमण करने के बाद वापस बाबा धाम में पहुंचेगी। श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त होगा। बाबा धाम सिद्धपीठ में वर्ष 2008 से रथयात्रा निकाली जा रही है।
विज्ञापन


कोलकाता व वृंदावन के फूलों से महकेगी सोनीपत नगरी

भगवान जगन्नाथ उत्सव व रथयात्रा के लिए इस बार कलकत्ता व वृंदावन से फूलों को मंगवाया गया है। लाइटिंग कार्य के लिए चंडीगढ़ से टीम को बुलाया गया है। बाबा धाम मंदिर व रथयात्रा में शामिल रथ को भव्य रूप देने के लिए सुगंधित फूलों व रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। फूलों की महक के बीच श्रद्धालु भजनों पर भक्ति के रस में डुबकी लगाते नजर आएंगे। भव्य श्रंगार के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ से आएंगी झांकियां, दिल्ली व गाजियाबाद के हलवाई बनाएंगे 56 भोग
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के लिए उत्तर प्रदेश के मेरठ से झांकियाें को मंगवाया गया है। शोभायात्रा में शामिल विभिन्न झांकियां श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेंगी। उत्तर प्रदेश के बड़ौत में भगवान जगन्नाथ का रथ तैयार करवाया जा रहा है। साथ ही भगवान जगन्नाथ के भोग के लिए दिल्ली व गाजियाबाद के हलवाई बुलाए गए हैं, जो प्रभु का 56 भोग तैयार करेंगे।

भाई-बहन के साथ इन मार्गों से गुजरेंगे भगवान
बाबा धाम सिद्धपीठ से दोपहर 3 बजे रथयात्रा का शुभारंभ होगा। इससे पहले दोपहर ढाई बजे रथ पूजन कर भगवान को विराजमान किया जाएगा। इसके बाद रथयात्रा जटवाड़ा, पुरखास अड्डा, दयाल चौक, गीता भवन, बस अड्डा, मुरथल अड्डा चौक व सब्जी मंडी रोड होते हुए वापस बाबा धाम पहुंचेगी। रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ श्रद्धालुओं को अपने दिव्य दर्शन देंगे।


वर्जन

बाबा धाम सिद्धपीठ में 6 व जुलाई को भगवान जगन्नाथ महोत्सव मनाया जाएगा। 7 जुलाई को निकाली जाने वाली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर तैयारियों शुरू कर दी गई हैं। रथयात्रा में देश-विदेश के श्रद्धालुओं सहित पुरी से 500 कलाकारों का दल शामिल होगा। 7 ब्राह्मणों का दल विधिविधान से जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा की पूजा-अर्चना करवाएगा। इसके बाद रथयात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली जाएगी। इस बार जगन्नाथ उत्सव आकर्षण का केंद्र रहेगा।

- राकेश कुच्छल, संचालक, बाबा धाम सिद्धपीठ, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed