{"_id":"6484cd2d6ad8d0a94601a396","slug":"looting-was-due-to-a-dispute-after-coming-to-the-shop-intoxicated-six-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1002-1179-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नशा कर दुकान पर आने के बाद हुए विवाद की रंजिश में थी लूटपाट, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नशा कर दुकान पर आने के बाद हुए विवाद की रंजिश में थी लूटपाट, छह गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-23 में दिनदहाड़े कन्फेक्शनरी दुकानदार पर हमला कर नकदी, सोने की चेन व सामान लूट के मामले से सिटी थाना पुलिस ने पर्दा उठाते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल एक युवक संग करीब एक माह पहले दुकानदार का नशे में दुकान पर आने को लेकर विवाद हो गया था। इसी रंजिश में लूटपाट को अंजाम दिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-23 निवासी मुकेश ने 8 जून को पुलिस को बताया था कि उन्होंने ककरोई रोड से सेक्टर-23 की तरफ जाने वाली सडक़ पर अमन कन्फेक्शनरी के नाम से दुकान खोल रखी है। वह शाम चार बजे दुकान पर थे। इसी दौरान छह नकाबपोश बदमाश दुकान में घुसे थे। उन्होंने दुकान में आते ही डंडे व आरी से हमला कर दिया था। साथ ही पिस्तौल दिखाकर उन्हें पीटते रहे। इसके बाद उनका एक साथी काउंटर के अंदर आ गया था। उन्होंने गल्ले से नकदी निकाल ली थी। साथ ही उनका पर्स भी छीन लिया था। एक बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली थी। उन्होंने उठने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फिर से डंडे से पीटना शुरू कर दिया था। बदमाश उनके 45 हजार रुपये, सोने की चेन, कागजात, सिगरेट व चॉकलेट लूट ले गए थे। वह दो बाइक पर सवार होकर आए थे। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई संजय की टीम ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव करेवड़ी निवासी साहिल उर्फ छंगा, गांव भठगांव निवासी तुषार व सचिन, सलीमसर माजरा निवासी अंकित, मुंडलाना निवासी विजय, जुआं निवासी मंदीप के रूप में दी। पुलिस ने आरोपियों को औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साहिल व सचिन से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। रिमांड के दौरान उनसे हथियार व लूटा गया सामान और नकदी बरामद की जाएगी।
एक माह पहले रुपये को लेकर हुआ विवाद
मामले में मुख्य आरोपी साहिल उर्फ छंगा एक माह पहले दुकान पर सामान खरीदने आया था। तब वह नशे में था। उसने खाने का सामान लिया था। तब उसके दुकान में नशे में आने व बाद में रुपये को लेकर कहासुनी हो गई थी। दुकानदार ने उसे नशे में नहीं आने को लेकर कहा था। जिसकी वह रंजिश रखे थे। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
कन्फेक्शनरी दुकान में घुसकर लूटपाट के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी साहिल ने एक माह पहले शराब पीकर दुकान पर जाने के चलते झगड़ा करने की रंजिश में वारदात को अंजाम देना कुबूल किया है।
देवेंद्र थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत