{"_id":"66198f0275ca85e1f704d674","slug":"looted-two-thousand-rupees-from-police-officer-attacked-protestor-with-knife-sonipat-news-c-197-1-snp1001-116720-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कारिंदे से दो हजार रुपये लूटे, विरोध पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कारिंदे से दो हजार रुपये लूटे, विरोध पर चाकू से हमला
Sat, 13 Apr 2024 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में मेडिकल स्टोर पर लूट के बाद जांच करते एसीपी नर सिंह व मौके पर लगी भी
राई। प्याऊ मनियारी स्थित मनी ट्रांसफर की दुकान पर काम करने वाले युवक से दो बदमाशों ने दो हजार रुपये की नकदी लूट ली। कारिंदे ने लूट का विरोध किया तो युवकों ने सब्जी काटने के चाकू व लात-घुस्सों से हमला कर दिया। इससे कारिंदा घायल हो गया। शोर मचाने पर युवक भाग निकले। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बिहार के गया के गांव बूढ़ी पैमार निवासी सचिन कुमार ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह पांच साल से कुंडली में रहता है और प्याऊ मनियारी में मिंटू कुमार की मनी ट्रांसफर की दुकान पर काम करता है। वह दुकान पर बैठा था। इस बीच बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे। एक युवक के हाथ में सब्जी काटने का चाकू था। उन्होंने आते ही उससे दो हजार रुपये छीन लिये। उन्होंने नकदी लूटने का विरोध किया तो एक युवक ने हाथ में लिए चाकू से उसकी गर्दन, कंधे व सीने पर वार कर दिए। दूसरे आरोपी ने लात-घुस्से मारने शुरू कर दिए। शोर मचाने पर वह भाग गए। दुकान संचालक ने घायल सचिन को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद कुंडली थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सचिन के बयान पर दोनों युवकों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से युवकों की पहचान का प्रयास कर रही है।