फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Looted cash and mobile after beating canter driver and animal trader

Sonipat News: कैंटर चालक और पशु व्यापारी को मारपीट कर नकदी व मोबाइल लूटे

Fri, 23 Jun 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Looted cash and mobile after beating canter driver and animal trader
राई। गांव राई के नजदीक कैंटर चालक, पशु व्यापारी व उनके लेबर पर हमला कर बदमाश 30 हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए। हमलावर खुद को गोरक्षक बता रहे थे। पशु व्यापारी और लेबर के पैर में ज्यादा चोट लगने के कारण उनको अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने चालक के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


करनाल के गांव हथलाना निवासी छतरपाल ने बताया कि वह कैंटर चालक हैं। वह 21 जून को कैंटर को लेकर यूपी के मेरठ स्थित पारसी मंडी में लगने वाले पशु मेले में गया था। मेले से पशु व्यापारी उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव बणत निवासी शेखावत ने 12 गाय खरीदी थीं। उनके साथ दो बछड़े भी थे। छतरपाल ने बताया कि वह कैंटर में पशुओं को लेकर गुजरात के गांधी नगर जा रहा था। उसके साथ पशु व्यापारी शेखावत और उनका लेबर यूपी के मुजफ्फरनगर स्थित रहमत नगर निवासी तंजीम भी था। तीनों नेशनल हाईवे-334 बी से आ रहे थे। जब वह रात करीब नौ बजे गांव राई के पास हाईवे से उतरे तो अचानक कैंटर के सामने आठ-दस युवक आ गए। उन्होंने उनके कैंटर को रुकवा लिया। कैंटर को रोकते ही युवकों ने शेखावत और तंजीम को कैंटर से नीचे उतार कर लाठी-डंडों से पीटने शुरू कर दिए। उसे भी नीचे उतारकर पीटा। उन्होंने तंजीम और शेखावत से मोबाइल और नकदी तथा उससे 30 हजार रुपये लूट लिए। जिसमें 10 हजार रुपये उन्हें किराये के मिले थे। छतरपाल का आरोप है कि युवक खुद को गोरक्षक बता रहे थे। वह एक युवक को दीपक व दूसरे को सोनू के नाम से पुकार रहे थे। मामले की सूचना के बाद राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शेखावत व तंजीम को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में चालक छतरपाल के बयान पर रास्ता रोककर लूटपाट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कैंटर चालक ने गाड़ी रोककर मारपीट करने व मोबाइल और नकदी छीनने का आरोप लगाया है। मामले में लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। -देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed