{"_id":"663ba9d9d696b59c500e7ecb","slug":"looted-bike-mobile-phone-and-money-at-two-places-with-pistol-sonipat-news-c-197-1-snp1001-118018-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो स्थानों पर पिस्तौल तान कर बाइक, मोबाइल फोन व रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो स्थानों पर पिस्तौल तान कर बाइक, मोबाइल फोन व रुपये लूटे
Wed, 08 May 2024 10:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 08 May 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
राई। कुंडली थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दो अलग-अलग स्थानों पर पिस्तौल के बल पर लूट की वारदातों को अंजाम दिया। बदमाश एक फैक्टरी के सुपरवाइजर से बाइक व मोबाइल और दूसरी फैक्टरी के सुपरवाइजर से 30 हजार रुपये लूट ले गए। पुलिस ने लूट के मुकदमे दर्ज कर लिए है।
मूलरूप से सिरसा के गांव नहराना फिलहाल कुंडली की शिवपुरी कॉलोनी निवासी सोनू ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह जेएसजी फैक्टरी में सुपरवाइजर है। वह मंगलवार शाम को बाइक पर सवार होकर फैक्टरी के कार्यालय से माखन भोग के पास दहिया मार्केट स्थित वर्धमान एसोसिएट के कार्यालय में जा रहे थे। जब वह औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचे तो तीन युवकों ने उनकी बाइक को रोक लिया। युवक ने पिस्तौल निकाल ली। उन्हें गोली मारने की धमकी देकर वह मोबाइल और बाइक लूट ले गए। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं बिहार के जिला औरंगाबाद के गांव बिसरपुर चट्टी फिलहाल बारोटा निवासी निवासी गुड्डू ने बताया कि वह दाना बनाने की फैक्टरी में सुपरवाइजर है। वह मंगलवार रात को श्रमिकों को पैसे देने के लिए आए थे। इसी दौरान बाइक पर तीन युवक आए। उन्होंने चेहरा ढका हुआ था। एक युवक बाइक पर बैठा रहा और दो उतरकर उनके पास आए। एक युवक ने पिस्तौल दिखाकर उनसे रुपये से भरा बैग छीन लिया। विरोध किया तो गोली मारने की धमकी दी गई। बाद में वह बैग लूटकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अंदेशा है कि एक ही गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।