फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   looted a canter full of potatoes

आलू से भरा कैंटर लूटा, चालक संग मारपीट कर नकदी भी छीनी

Mon, 23 Dec 2019 09:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
looted a canter full of potatoes
खरखौदा (सोनीपत)। गांव कुंडल के पास रविवार रात दो गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने आलू से भरे कैंटर को लूट लिया। बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल व नकदी भी छीन लिया। बाद में वह उसे नीचे उतारकर कैंटर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

गांव जटौला निवासी विद्यासागर रविवार की रात को घर से अपना कैंटर लेकर दिल्ली के नजफगढ़ जाने के लिए निकला था। कैंटर में आलू भरे हुए थे। विद्यासागर घर से करीब चार किलोमीटर ही चला था कि कुंडल गांव के पास पीछे से आई एक गाड़ी ने उसके कैंटर को ओवरटेक करते हुए कैंटर के आगे लाकर रोकर दिया। जिस पर विद्यासागर ने भी अपने कैंटर को रोक लिया। विद्यासागर कुछ समझ पाता इससे पहले ही एक और गाड़ी आकर कैंटर के पीछे रुक गई। इसी दौरान गाड़ी से तीन-चार लोग उतरे जिन्होंने विद्यासागर के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन लोगों ने विद्यासागर से छह हजार रुपये से भरा उसका पर्स व मोबाइल छीन लिया। विद्यासागर कुछ कर पाता इससे पहले ही उन्होंने उसे नीचे उतारा और आलू से भरा कैंटर लेकर फरार हो गए। चालक ने मामले कि शिकायत सैदपुर चौकी पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी चांद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद दबिश शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed