फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Looted a cab after booking it on rent, then looted a petrol pump and a shop with it.

Sonipat News: किराये पर बुक कर कैब लूटी, फिर उसी से पेट्रोल पंप और दुकान पर की लूट

Fri, 13 Oct 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 13 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Looted a cab after booking it on rent, then looted a petrol pump and a shop with it.
सोनीपत/खरखौदा। दिल्ली से कैब बुक कर तीन बदमाशों ने खरखौदा के हलालपुर गांव के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर पर चालक से कार, मोबाइल और नकदी लूट लिए। इतना ही नहीं कार सवार युवकों ने गांव रोलद लतीफपुर में दुकानदार से मोबाइल, दो हजार रुपये, बीड़ी-सिगरेट के पैकेट तथा मोहाना में पेट्रोल पंप के कारिंदे से 10 हजार रुपये लूट लिए। खरखौदा और मोहाना थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के गांव नदायल फिलहाल दिल्ली के मयूर विहार निवासी मुजीब खान ने कहा कि वह कैब चलाते हैं। उनकी कार उबर कंपनी में लगी है। मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे उनकी वैगन आर कार को दिल्ली के मंगोलपुरी से तीन युवकों ने पानीपत के लिए बुक किया था। वह तीनों युवकों को लेकर पानीपत जा रहे थे तो हरियाणा की सीमा में प्रवेश करने के बाद हलालपुर के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर के नजदीक पहुंचे तो युवकों ने पिस्तौल दिखाकर कार रुकवा ली और उन्हें उतार कर उनका पर्स और मोबाइल छीन लिया। उनके पर्स में 15 सौ रुपये थे। युवक कार लेकर भाग गए। वारदात के बाद वह नजदीक के टोल पर पहुंचे और कार मालिक को लूट की सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने चालक मुजीब खान की शिकायत पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वैगन आर सवार युवकों ने दुकानदार से को लूटा

गांव रोलद लतीफपुर निवासी नवीन ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह गांव के खानपुर रोड पर परचून की दुकान चलाते हैं। वह बुधवार रात नौ बजे दुकान पर थे। इसी बीच पांच युवक उनकी दुकान में घुस गए और गल्ले से नकदी निकालने लगे। उन्होंने विरोध किया तो एक युवक ने उन पर पिस्तौल अड़ा कर जाने से मारने की धमकी दी। उसके बाद गल्ले से करीब दो हजार रुपये, उनका मोबाइल, बीड़ी व सिगरेट लूट ले गए। उन्होंने बाहर आकर देखा तो गांव सलीमसर ट्राली रोड पर एक वैगन आर कार खड़ी थी। युवक उसमें सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में पेट्रोल डलवाकर पंप कर्मी से 10 हजार रुपये लूटे

दिल्ली से लूटी गई वैगन आर कार में सवार चार युवक बुधवार रात 9:40 बजे गोहाना रोड पर मोहाना के पास स्थित रौनक फिलिंग स्टेशन पर पहुंचे। वहां कर्मी कुलदीप से ढाई हजार रुपये का पेट्रोल डलवाया। पैसे मांगने पर कार सवार एक युवक ने कुलदीप के सीने पर पिस्तौल तान दी और उसकी जेब से 10 हजार रुपये निकाल लिए। वारदात की सूचना मिलने पर मोहाना थाना पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। वैगन आर पर दिल्ली से लूटी गई कैब की ही नंबर प्लेट लगी थी।




तीनों वारदात एक ही गिरोह के अंजाम देने का अंदेशा

खरखौदा व मोहाना थाना क्षेत्र में हुई तीनों वारदात एक ही गिरोह की तरफ से किए जाने का अंदेशा है। खरखौदा थाना क्षेत्र से लूटी गई वैगन आर कार में मोहाना के पेट्रोल पंप पर लूटपाट की गई है और रोलद लतीफपुर के पास लूटपाट करने वाले भी वैगन आर कार में सवार थे। हालांकि दुकानदार उसका नंबर नहीं देख सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed