फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   loot, shop owner, cash and moblie

मोबाइल शॉप संचालक से पिस्तौल दिखाकर एक लाख रुपये व मोबाइल लूटे

Mon, 25 Jan 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
loot, shop owner, cash and moblie
खरखौदा। शहर के सांपला मार्ग पर एक मोबाइल शॉप संचालक को पिस्तौल दिखाकर तीन बदमाश एक लाख रुपये और मोबाइल फोन लूट ले गए। दुकानदार के बयान पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राकेश ने पुलिस को बताया कि उसकी सांपला मार्ग पर राकेश कम्युनिकेशन के नाम से मोबाइल शॉप है। सोमवार की शाम करीब पौने छह बजे जब वह दुकान के पिछले हिस्से में नमाज पढ़कर दुकान के काउंटर पर आया तो दो हथियारबंद बदमाश उसकी दुकान में घुस गए। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही एक बदमाश ने उस पर पिस्तौल तान दी व दूसरा काउंटर पार कर अंदर आ गया। उसने काउंटर में रखे कई मोबाइल उठाए और उसके बाद उसने गल्ला खोलकर उसमें रखी नकदी निकाली और बाहर जाने लगे। इस दौरान बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसने जब बाहर आकर देखा तो बदमाश पहले से ही बाइक पर खड़े अपने तीसरे साथी के साथ सांपला की तरफ फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। जिसकी फुटेज मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने देखने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed