फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   loot, combine machine driver, bike loot

कंबाइन मशीन चालक को पिस्तौल दिखाकर दो बदमाशों ने लूटी बाइक 16-45-21

Tue, 29 Sep 2020 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
loot, combine machine driver, bike loot
सोनीपत। शहर के देवडू रोड बाईपास पर कंबाइन मशीन चालक को पिस्तौल दिखाकर दो बदमाश बाइक लूट ले गए। उसकी शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में लूट की तीसरी वारदात है।
विज्ञापन

पंजाब के जिला संगरूर के गांव उगराह निवासी जरनैल सिंह ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह गांव कुराड़ निवासी साहिल की कंबाइन मशीन पर चालक है। वह रविवार रात को थरिया गांव से धान निकालकर गांव कुराड़ के लिए चले थे। कंबाइन मशीन को साहिल लेकर आगे चल रहा था तो वह प्लेटिना बाइक पर कुछ पीछे चल रहा था। देवडू रोड बाईपास पर पहुंचते ही बाइक सवार दो युवकों ने पिस्तौल दिखाकर उससे बाइक छीन ली।
विज्ञापन

एक सप्ताह में सदर क्षेत्र में बाइक लूट की तीसरी वारदात
सदर थाना क्षेत्र में बाइक लूट की वारदात लगातार सामने आ रही है। बदमाशों ने 23 सितंबर की रात को सेक्टर-16 रोड स्थित टीडीआई आउटर पर जन्मदिन की पार्टी मना रहे हैप्पी व उसके साथियों से बाइक, नकदी व मोबाइल लूट लिए थे। वहीं 24 सितंबर को देर रात दोदवा के फरमान से शहजादपुर चौक से किलोहडद रोड पर बाइक लूटी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कंबाइन चालक से बाइक लूट की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द बदमाशों का पता लगाया जाएगा।
सुनील कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed