फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Long waiting times for trains during the festive season are adding to the woes of those travelling home.

Sonipat News: त्योहारी सीजन में ट्रेनों में लंबी वेटिंग बढ़ा रही घर जाने वालों परेशानी

Sun, 19 Oct 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 19 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Long waiting times for trains during the festive season are adding to the woes of those travelling home.
फोटो 33- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में भीड़ ज्यादा होने के चलते सवार होने का प्रयास करते यात्री। स
सोनीपत। दीपोत्सव से पहले ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। दिवाली उत्सव पर अपने घर लौटने वाले प्रवासियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। यात्रियों को समय पर टिकट आरक्षित करवाने के बावजूद सीट नहीं मिल रही है। कई यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए नई दिल्ली स्टेशन से ट्रेन पकड़ रहे हैं।
विज्ञापन

विजय दशमी पर्व के साथ त्योहारी सीजन प्रारंभ हो गया था। ऐसे में दीपावली व छठ पूजा के लिए प्रवासियों ने घर लौटना शुरू कर दिया है। भीड़ ज्यादा के चलते यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षित टिकट नहीं मिल पा रहा है। लंबी वेटिंग के कारण यात्री परेशान हैं। टिकट नहीं मिलने से दीपावली व छठ पूजा पर्व पर अपने घराें को लौटने वाले प्रवासियों की परेशानी बढ़ने लगी है। यात्रियों को टिकट आरक्षित करवाने के लिए यात्रियों को एजेंटों पर निर्भर होना पड़ रहा है, लेकिन एजेंटों के पास भी यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में दिल्ली-अंबाला रूट पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ व आरक्षित टिकट नहीं मिलने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में रहकर काम करने वाले उत्तर प्रदेश के प्रवासी त्योहारों पर घर जाते हैं। यह लोग परिवार के साथ मिलकर ही दीवाली, छठ पूजा जैसे बड़े पर्व मनाते हैं, लेकिन ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा बढ़ने से कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। फिलहाल अधिकतर ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा 100 के पार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाने...क्या है स्थिति
दिल्ली से कटरा जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग

मालवा एक्सप्रेस 25
संभलपुर एक्सप्रेस 57
स्वराज एक्सप्रेस 44

जम्मू मेल 78

उत्तर संपर्क क्रांति 104

झेलम एक्सप्रेस 78
श्रीशक्ति एक्सप्रेस 174

वंदे भारत 183
जम्मू राजधानी 114

कटरा से दिल्ली आने वाली ट्रेनों में वेटिंग

11078 झेलम एक्सप्रेस 63

12920 मालवा एक्सप्रेस 29

18102 टाटा एक्सप्रेस 65
12472 स्वराज एक्सप्रेस 76
20434 जम्मू मेल 89

12446 उत्तर संपर्क क्रांति 47

12426 जम्मू राजधानी 62
उत्तर रेल मंडल की ओर से त्योहारी सीजन में उत्तर प्रदेश के मऊ से दिल्ली, सोनीपत के रास्ते अंबाला कैंट स्टेशन तक यात्रियों के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन किया जा रहा है। स्पेशल ट्रेन का 28 नवंबर तक अप-डाउन रूट पर 18 दिन परिचालन किया जाएगा। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है।
हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed