फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lok Sabha Elections 2024: 527 voters above 100 years of age will exercise their franchise in Sonipat

लोकसभा चुनाव: सोनीपत में 100 वर्ष से अधिक आयु के 527 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, बूथ पर विशेष व्यवस्था

Thu, 28 Mar 2024 09:39 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 28 Mar 2024 09:39 AM IST
सार

सोनीपत डीसी ने कहा कि चुनाव आयोग की तरफ से लोकसभा चुनावों की तिथियों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सभी राजनीतिक दलों व आम नागरिकों से अपील की है कि वह स्वतंत्र निष्पक्ष, स्वच्छ व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन को सहयोग दें।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: 527 voters above 100 years of age will exercise their franchise in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव में जिले में 100 वर्ष से अधिक आयु के 527 मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे। इनमें 236 पुरुष व 291 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा जिले में 80 साल से अधिक उम्र के 28893 ऐसे मतदाता हैं जो 25 मई को मतदान करते हुए मजबूत लोकतंत्र स्थापित करने में अपना योगदान देंगे। 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं में 12883 पुरुष व 16010 महिला मतदाता शामिल हैं।

विज्ञापन


उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि भारत चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं की हैं ताकि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित न रहें। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग मतदाताओं की सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्र पर रैंप, व्हील चेयर, लाने व ले जाने की व्यवस्था, मेडिकल किट की व्यवस्था की गई है, ताकि हर मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सके।
विज्ञापन


कहां कितने 80 साल से अधिक आयु के मतदाता
विधानसभा क्षेत्र मतदाता पुरुष महिलाएं
गन्नौर             4155 1845 2310
राई             3577 1510 2067
खरखौदा             5227            2292 2935
सोनीपत             6350            3114 3236
गोहाना             4779            2102 2677
बरोदा             4805            2020 2785
कुल             28893 12883 16010

100 साल से अधिक आयुवर्ग के मतदाता
विधानसभा क्षेत्र मतदाता पुरुष महिलाएं
गन्नौर             75             30 45
राई             58             24 34
खरखौदा 123             59 64
सोनीपत 132             65 67
गोहाना             82             36 46
बरोदा             57             22 35
कुल             527             236 291
वर्जन
चुनाव आयोग की तरफ से लोकसभा चुनावों की तिथियों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सभी राजनीतिक दलों व आम नागरिकों से अपील की है कि वह स्वतंत्र निष्पक्ष, स्वच्छ व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन को सहयोग दें। जिलावासियों से आग्रह किया है कि वह सौ फीसदी मतदान करने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाएं और लोकतंत्र प्रणाली को और ज्यादा मजबूत बनाएं। -डॉ. मनोज कुमार, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed