फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lok Sabha elections: 17.77 lakh voters will decide the fate of 22 candidates

लोकसभा चुनाव : 17.77 लाख मतदाता करेंगे 22 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Thu, 23 May 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections: 17.77 lakh voters will decide the fate of 22 candidates
सोनीपत। लोकसभा चुनाव को लेकर चल रहा विभिन्न पार्टियों का प्रचार वीरवार शाम छह बजे थम गया। 25 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए जिले के सभी छह हलकों में पोलिंग पार्टियों को 24 मई को बीट्स कॉलेज, मोहाना से चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया जाएगा। लघु सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। चुनाव में 17 लाख 77 हजार 8 मतदाता 22 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि सोनीपत की छह विधानसभा क्षेत्रों के 11 लाख 96 हजार 401 और जींद की तीन विधानसभा क्षेत्रों के 5 लाख 80 हजार 607 मतदाता शामिल होंगे। सोनीपत के कुल मतदाताओं में 6 लाख 41 हजार 653 पुरुष, 05 लाख 54 हजार 714 महिला व 34 मंगलामुखी मतदाता शामिल हैं। जबकि जींद जिले में कुल मतदाताओं में 03 लाख 11 हजार 675 पुरुष, 02 लाख 68 हजार 922 महिला व 10 मंगलामुखी मतदाता शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव में 43815 युवा ऐसे हैं जो पहली बार चुनाव के इस पर्व में भाग लेते हुए अपना मतदान करेंगे। इनमें 31200 मतदाता सोनीपत और 12615 मतदाता जींद जिला के हैं। इसके अलावा सोनीपत के 527 व जींद के 214 मतदाताओं सहित 740 ऐसे मतदाता है, जिनकी आयु 100 वर्ष से अधिक है। सोनीपत लोकसभा में 22 हजार 37 ऐसे मतदाता हैं, जिनकी आयु 85 साल से अधिक है। इसके अलावा सोनीपत लोकसभा में 13 हजार 176 विकलांग मतदाता शामिल हैं। इस दौरान नगराधीश पूजा कुमारी व निर्वाचन तहसीलदार दिनेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

नौ मॉडल मतदान केंद्र बनाए
सोनीपत लोकसभा में 1846 मतदान केंद्र है। इनमें 1260 सोनीपत तथा 586 मतदान केन्द्र जींद के शामिल हैं। इन मतदान केंद्रों में 447 मतदान केंद्र शहरों में और 1398 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में है। उन्होंने कहा कि सोनीपत लोकसभा में नौ मतदान केंद्रों को मॉडल मतदान केंद्र के रूप में तैयार किया गया है। इसके साथ ही नौ मतदान केंद्र ऐसे होंगे जहां सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी। जबकि नौ मतदान केंद्रों पर युवा कर्मचारी और आठ मतदान केंद्र ऐसे होंगे जहां विकलांग कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


126 सुपरवाइजर व 72 ड्यूटी मजिस्ट्रेट किए तैनात
निष्पक्षता व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न करवाने के लिए 126 सेक्टर सुपरवाइजर व 72 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना करवाने के लिए सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में 54 एफएसटी, 79 एसएसटी, 15 वीएसटी, 15 वीवीटी टीमों की तैनाती की गई है। यह टीमें नजर रख रही हैं कि प्रत्याशियों की तरफ से चुनाव प्रचार में कितना पैसा खर्च किया जा रहा है।

मतदान केंद्रों पर गर्मी से बचने के लिए की व्यवस्था
उपायुक्त ने बताया कि गर्मी के चलते सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, ओआरएस, एंबुलेंस व डॉक्टरों की टीम की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जिन मतदान केंद्रों पर लाइन में लगने वाले मतदाताओं के लिए गर्मी से बचने के लिए छत नहीं है। वहां टेंट की व्यवस्था की गई है। गर्मी में मतदान करने के लिए घर से निकलते समय सिर पर कपड़ा या छाता और पानी पीकर आएं।

संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया जाएगा लाइव टेलीकास्ट
सोनीपत लोकसभा के सभी संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इन सभी मतदान केंद्रों का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। यहां पर रिकार्डिंग भी की जाएगी, ताकि किसी प्रकार का तनाव न उत्पन्न हो सके। कानून व्यवस्था बनाए रखने केे लिए 95 पुलिस टीमें तैनात की गई है। मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में कोई राजनैतिक पार्टी या प्रत्याशी टेंट नहीं लगा सकेगा।



तीन लेयर सुरक्षा में रहेंगी ईवीएम
उन्होंने कहा कि सोनीपत लोकसभा चुनाव के लिए 4430 बेल्ट यूनिट, 2217 कंट्रोल यूनिट तथा 2400 वीवीपैट का प्रयोग किया जाएगा। सोनीपत लोकसभा की सभी छह विधानसभाओं के लिए यह सभी ईवीएम बीट्स कॉलेज मोहाना में विधानसभावार बने स्ट्रांग रूमों में रखी गई है। मशीनों की सुरक्षा के लिए तीन लेयर की सुरक्षा रखी गई है। वहीं सभी स्ट्रांग रूम में कैमरे भी लगाए गए हैं, ताकि सभी पहलुओं पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed