फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lok Sabha: BJP candidate from Sonipat seat, Mohan Lal Badoli, accused the party leaders of inner stroke

Lok Sabha: सोनीपत भाजपा प्रत्याशी ने पार्टी के नेताओं पर ही लगाए आरोप, बोले- भितरघात कर BJP को पहुंचाया नुकसान

Tue, 28 May 2024 10:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 28 May 2024 10:25 PM IST
सार

सोनीपत से भाजपा प्रत्याशी बड़ौली ने कई नेताओं पर भितरघात के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के बड़े नेता, महिला नेत्री और 4-5 चुनावकर्मियों ने भाजपा को नुकसान पहुंचाया है। पार्टी के कई नेताओं की ऑडियो और वीडियो क्लिप पास होने का दावा किया है। 

विज्ञापन
Lok Sabha: BJP candidate from Sonipat seat, Mohan Lal Badoli, accused the party leaders of inner stroke
शास्त्री कॉलोनी में पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा प्रत्याशी व विधायक मोहन लाल बड़ौली व अन्य नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा सीट सोनीपत से भाजपा प्रत्याशी और राई विधायक मोहनलाल बड़ौली ने पार्टी के कुछ बड़े नेताओं पर भितरघात के आरोप लगाए हैं। कहा है कि पार्टी के एक नेता ने चुनावों में जमकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। पार्टी आलाकमान को इस नेता की हर गतिविधि की जानकारी है।

विज्ञापन


आरोप है कि पार्टी की बड़ी महिला नेत्री ने भी चुनाव में खिलाफत की। साथ ही कुछ अधिकारियों ने दूसरी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में चुनाव में भूमिका निभाई है। ऐसे 4-5 अधिकारी सरकार की नजर में हैं, जिन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली गोहाना रोड स्थित शास्त्री कॉलोनी में भाजपा जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि उनकी पार्टी के कुछ नेताओं ने भितरघात का प्रयास किया है। इनमें एक बड़े नेता व एक बड़ी महिला नेता विशेष रूप से शामिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान नहीं करने के लिए उकसाया। इससे संबंधित इन नेताओं की ऑडियो व वीडियो भी उनके पास है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी आलाकमान के पास भेज दी है। पार्टी व सरकार की भी इन नेताओं की गतिविधियों पर पहले से नजर रही और अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। भितरघात करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


दावा- दो लाख वोटों से होगी जीत
भाजपा प्रत्याशी ने दावा किया कि इन लोगों ने भले ही खिलाफत की है, लेकिन सोनीपत लोकसभा सीट पर भाजपा की दो लाख से अधिक वोटों से जीत तय है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के दौरान उनके संज्ञान में लोकसभा की कई समस्याएं सामने आई हैं, उन्हें हल करवाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। उनके साथ पूर्व मंत्री कविता जैन, जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, सफीदों के पूर्व विधायक जसबीर देशवाल, पूर्व वाइस चेयरमैन ललित बतरा, देवेंद्र कादियान, नवीन मंगला, रविंद्र मलिक, मीना नरवाल, हरिओम शर्मा, राजबीर दहिया मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed