{"_id":"6a6b634a645c50dc340c16e7","slug":"locks-of-four-shops-broken-cash-and-goods-stolen-from-three-sonipat-news-c-197-1-snp1014-157917-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चार दुकानों के टूटे ताले, तीन से नकदी और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चार दुकानों के टूटे ताले, तीन से नकदी और सामान चोरी
Thu, 30 Jul 2026 08:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 Jul 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
गोहाना के सोनीपत रोड स्थित आर वी एग स्टोर में के सीसीटीवी में दिखे कपड़ा बिछा कर रुपये इकठा करते
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। शहर में लगातार दूसरे दिन चोरी की वारदात हुईं। इस बार चोरों ने सोनीपत रोड स्थित चार दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने शटर उखाड़कर तीन दुकानों से नकदी और सामान चोरी कर लिया। चौथी दुकान में चोरी का प्रयास असफल रहा। वारदात आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
आरवी एग स्टोर संचालक बिजेंद्र के भाई रामनिवास ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे दो बाइक पर सवार होकर चार युवक आए और सीसीटीवी फुटेज में दुकानों के शटर उखाड़े हुए दिखे। चोरों ने आरवी एग स्टोर के काउंटर में रखे करीब 80 हजार रुपये चोरी कर लिए।
इसके बाद सैनी मिल्क सेल्स एजेंसी का शटर तोरड़कर 15 हजार व हरे कृष्णा किराना स्टोर से कुछ नकदी और बीड़ी के बंडल चोरी कर लिए। चोरों ने दीपक की दुकान का शटर भी उखाड़ दिया मगर वहां से कोई सामान या नकदी चोरी नहीं कर सके।
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन चोरी की वारदा से व्यापारियों में रोष है। उनका कहना है कि बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।