फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   lockdown

दिल्ली से यूपी घर छोडने को 35 मजदूरों से लिए 52 हजार, बॉर्डर पर छोड़कर भागा चालक, 30 हजार तलाश कर वापस दिलाए

Sun, 17 May 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
lockdown
टेंपो चालक से रुपये मंगवाकर मजदूरों को वापस करते दीपक - फोटो : Sonipat
कुंडली। लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को घर छोड़ने के नाम पर ठगी भी शुरू हो गई। गाड़ी चालक उनको घर छोड़ने का झांसा देकर रुपये लेते हैं और उनको बॉर्डर पर छोड़कर भाग जाते हैं। ऐसा ही मामला कुंडली में सामने आया, जहां दिल्ली के मुंडका से एक टेंपो चालक ने यूपी के 35 मजदूरों से घर तक छोड़ने के लिए 1500-1500 रुपये लिए और वह उनको यूपी बॉर्डर पर छोड़कर भाग गया। मजदूर परेशान होकर मनौली गांव में पहुंचे तो वहां करनी सेना के पदाधिकारियों को इस बारे में बताया। मजदूरों के पास से टेंपो का नंबर लेकर मालिक का पता किया गया और उसके खिलाफ कार्रवाई कराने की चेतावनी दी गई तो उसने 30 हजार रुपये वापस भिजवाए। जिसके बाद वह रुपये मजदूरों को वापस लौटाए गए और उनको मनौली में खाना खिलाया गया।
विज्ञापन

मनौली गांव के पास रविवार सुबह 35 मजदूर मिले, जिनकी आंखों से आंसू छलक रहे थे। उस समय वहां करनी सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक चौहान, मोहित, गौरव व अन्य युवा वहां पहुंचे। वहां मजदूरों से परेशानी का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह दिल्ली के मुंडका में रह रहे थे। वह यूपी के हरदोई, लखीमपुर खीरी, बरेली के रहने वाले हैं और वह घर जाने के लिए परेशान थे तो मुंडका से एक टेंपो चालक ने उनको घर तक पहुंचाने के लिए कह दिया। उसने सभी बड़े व बच्चों तक के 1500-1500 रुपये देने के लिए कहा तो अपनी मजदूरी के बचाए हुए रुपये उस टेंपो चालक को दे दिए और इस तरह लगभग 52 हजार रुपये उस टेंपो चालक को दिए। वह रात में उनको केजीपी पर यूपी बॉर्डर पर छोड़कर वापस भाग गया। मजदूरों ने टेंपो का नंबर भी उनको बताया तो दीपक चौहान ने साथियों संग मिलकर टेंपो चालक के मालिक का पता लगा लिया। जिसके बाद गौरव, अंकित, अरूण, शेखर, राजेश वत्स मुंडका, ओमप्रकाश की मदद से टेंपो चालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा कराने की चेतावनी दी गई। जिसपर टेंपो चालक ने 30 हजार रुपये वापस भिजवाए और वह रुपये मजदूरों को दिए गए। इसके साथ ही मजदूरों को खाना खिलवाया गया, जिससे मजदूरों को काफी राहत मिली। मजदूर वीरेंद्र, धर्मेंद्र, अनिल, मुन्ना आदि ने इस तरह रुपये वापस दिलाने के साथ ही खाना खिलाने पर करनी सेना के पदाधिकारियों के अलावा मनौली व खुर्मपुर के ग्रामीणों का आभार जताया।

मनौली में प्रवासी मजदूरों से बातचीत करते करनी सेना के संगठन मंत्री दीपक चौहान

मनौली में प्रवासी मजदूरों से बातचीत करते करनी सेना के संगठन मंत्री दीपक चौहान- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed