फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   lockdawn : People visit to the park, police punished.

लॉकडाउन में पार्क में घूमने पहुंचे लोग, पुलिस ने बनाया मुर्गा

Wed, 15 Apr 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
lockdawn : People visit to the park, police punished.
पार्क में घूमने आए युवकों को मुर्गा बनाने के साथ ही उठक-बैठक कराती पुलिस। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए दोबारा से लॉकडाउन को बढ़ाने के बाद कुछ लोग बिना कारण बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे। यहां तक की सुबह के सैर-सपाटे को भी छोड़ने को तैयार नहीं हैं। सुबह घूमने के नाम पर लॉकडाउन तोड़ने वालों को पुलिस ने बुधवार सुबह जमकर दौड़ाया। डीएसपी मुख्यालय जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में सीआईए-2 प्रभारी विवेक मलिक व सिविल लाइन थाना प्रभारी दर्पन ने तड़के पांच बजे से विशेष अभियान चलाया। लॉकडाउन तोड़ने वालों में प्राचार्य, प्रोफेसर और व्यापारी भी शामिल मिले। इनको घंटों तक अलग-अलग पार्क में बैठाकर रखा गया और 17 के खिलाफ निवारक कार्रवाई करने के साथ ही 42 लोगों के वाहनों के चालान कर दो को जब्त भी किया गया। बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी बार लगाए गए लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के लिए एसपी जश्नदीप सिंह ने विशेष निर्देश दिए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सुबह सैर सपाटे के नाम पर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर बुधवार तड़के पांच बजे से ही कार्रवाई की गई। साइकिल लेकर निकलने वालों को रोका गया। सेक्टर-12, 13, 14, 15 से होते हुए गढ़-शहजानपुर तक घूमने वालों पर अभियान चलाया गया। इनको रोककर पूछताछ की गई। लॉकडाउन तोड़ने वालों में प्राचार्य, प्रोफेसर, व्यापारी और युवा थे। इनको रोककर चेतावनी दी गई। बुजुर्गों को पार्कों में घंटों तक बैठाया गया। युवाओं को उठक-बैठक कराई गईं, मुर्गा बनाया गया। सभी के नाम-पते और मोबाइल नंबर नोट किए गए। दोबारा मिलने पर जेल भेजने की चेतावनी दी गई। इस दौरान 17 लोगों पर निवारक कार्रवाई की गई, जबकि 42 लोगों के वाहनों के चालान किए गए। दो के वाहनों को जब्त भी किया।
विज्ञापन

लॉकडाउन लोगों की सुरक्षा के लिए है। इसमें घरों के अंदर ही रहना है। कुछ लोग सैर करने के नाम पर समूहों में निकल रहे हैं। इनमें ज्यादातर सभ्य समाज के लोग भी हैं। इनको दूसरी बार चेतावनी देकर छोड़ा है। फिर भी नहीं माने तो लॉकडाउन जारी रहने तक इनको अस्थायी जेल में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जितेंद्र सिंह, डीएसपी मुख्यालय, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed