फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   lock down

लॉकडाउन तोड़ने वालों पर की सख्ती सात लोगों को गिरफ्तार कर 76 वाहनों के किए चालान

Sat, 25 Apr 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
lock down
सोनीपत की बीज मार्केट में जांच करते डीएसपी डा.रवींद्र कुमार। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। लॉकडाउन तोड़ने वालों पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने 77 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने अब सीनियर सिटीजन के साथ भी सख्ती बरतना शुरू करा दिया है। सभी को चेतावनी दी है कि लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराया जाएगा। अगर किसी सीनियर सिटीजन को दिक्कत है तो वह पुलिस की मदद ले सकता है। बुजुर्गों को खास तौर पर घर से निकलने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

लॉकडाउन की पालना के लिए पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से सात लोगों को काबू किया है। इसमें सदर थाना पुलिस ने लहराड़ा के भारत को 30 बोतल अवैध शराब सहित पकड़ा है। वहीं पुलिस ने शुक्रवार को 77 वाहनों के चालान किए और सात वाहनों को जब्त किया है। पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि तब तक घरों से ना निकले, जब तक बहुत ही आवश्यक न हो। घरों से बाहर निकलना उनके अपने परिवार के साथ ही अन्यों की जिंदगी पर भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन

इसके साथ ही पुलिस ने प्रतिबंधित कालोनियों व उनके आसपास के क्षेत्रों में लॉकडाउन का पालन न करने वालों की निगरानी के लिए ड्रोन की मदद ली है। ड्रोन कैमरे से प्राप्त लाइव वीडियो व तस्वीर को देखकर पुलिस ने उनकी निगरानी शुरू की। इससे प्राप्त फोटो के आधार पर लॉकडाउन तोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग समेत अन्य महिलाओं से भी सख्ती
पुलिस ने अब घरों से निकलने वाली महिलाओं व बुजुर्गों के खिलाफ भी सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। शहर की एक सीनियर सिटीजन ने पुलिस पर सख्ती बरतने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया है। साथ ही बताया है कि पुलिस ने अन्य महिलाओं से भी सख्ती की है।

---
पुलिस ने प्रतिबंधित क्षेत्र में निगरानी के लिए अपना ड्रोन लिया है। इससे पुलिस की प्रत्येक गली तक निगरानी बढ़ गई है। अभी तक हमने चेतावनी देकर छोड़ा है। अब लॉकडाउन तोड़ने वालों को जेल भेजा जाएगा। किसी को घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। लॉकडाउन लोगों की सुरक्षा के लिए ही लगाया गया है।
- डॉ. रवींद्र कुमार, डीएसपी,सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed