फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   lock down, canter driver arrest, workers in canter, sonipat

कैंटर में आगे की सीट पर गर्भवती और अंदर बैठा रखा था फैक्टरी के मजदूर, चालक पकड़ा

Sun, 03 May 2020 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
lock down, canter driver arrest, workers in canter, sonipat
अग्रसेन चौक पर कैंटर की बॉडी पर ताला लगाकर श्रमिकों को ले जाते पकड़े गए चालक से बातचीत करते थाना प? - फोटो : Sonipat
सोनीपत। लॉकडाउन में मजदूरों को ले जाने के लिए चालक नई-नई तरकीब ढूंढ रहे हैं। रविवार को ऐसा ही मामला सामने आया। धतूरी की एक फैक्टरी के श्रमिकों को एक कैंटर में तालाबंद कर ले जाया जा रहा था। इतना ही नहीं चालक ने पकड़े जाने से बचने के लिए कैंटर में आगे एक गर्भवती महिला को बैठा रखा था। अग्रसेन चौक पर पुलिस नाके पर जांच में कैंटर में श्रमिक बंद मिले। गर्भवती को डिलीवरी के लिए अस्पताल छोड़ना था। मजदूर मध्यप्रदेश जाने के लिए कैंटर में रेलवे स्टेशन जाने को सवार हुए थे। पुलिस ने गर्भवती महिला को अस्पताल में भिजवाने के बाद श्रमिकों को वापस धतूरी भेज दिया। वहीं कैंटर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। लॉकडाउन में लोगों को घरों से बाहर आने से रोका गया है। फैक्टरी में रह रहे मजदूरों व श्रमिकों को भी कंपनी में रहने को कहा गया है। उसके बावजूद 35 श्रमिकों की जिंदगी से खिलवाड़ करते हुए उन्हें रेलवे स्टेशन छोड़ने के नाम पर कैंटर में भरकर बाहर से ताला लगा दिया गया। ज्यादातर मजदूरों ने मास्क तक नहीं लगाया था और कैंटर के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए तो जगह ही नहीं थी। पुलिस के अनुसार अग्रसेन चौक पर पुलिस नाके पर सुबह 10 बजे एक कैंटर को जांच के लिए रोका गया। चालक के बराबर की सीट पर एक गर्भवती महिला बैठी थी।
विज्ञापन

चालक मनीष कुमार ने बताया कि उसको प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल ले जा रहा है। वह फैक्टरी में काम करने वाले एक श्रमिक की पत्नी है। कैंटर पर कोरोना मूवमेंट पास लगा था। पुलिस ने उसको चलने का इशारा किया, इसी बीच पीछे कैंटर की बंद बॉडी से एक बच्चे के रोने की आवाज आई। जब चालक को ताला खोलकर दिखाने को कहा गया तो वह आनाकानी करने लगा। पुलिस ने कड़ाई करते हुए ताला खुलवाया तो सभी दंग रह गए। उसमें श्रमिक और उनके परिवार की महिलाओं-बच्चों को भरा गया था। कैंटर में 35 श्रमिक व बच्चे थे। ज्यादातर के पास न तो मास्क था और न ही कैंटर में दूरी बनाकर बैठ सकते थे। चालक ने बताया कि वह गर्भवती को अस्पताल लेकर जा रहा था। रास्ते में धतूरी क्षेत्र में एक फैक्टरी के बाहर ये मजदूर मिले। इनको मध्यप्रदेश जाना था। उसे तो इनको रेलवे स्टेशन पर छोड़ना था। श्रमिकों का कहना था कि वह ट्रैक पर पैदल ही दिल्ली तक जाते। वहां से ट्रेन व बस चल गई हैं। जिसके बाद थाना प्रभारी दर्पण सिंह ने अपनी गाड़ी में तुरंत महिला को अस्पताल में पहुंचाया और कैंटर सवार श्रमिकों को वापस धतूरी भेजा गया। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गाड़ी को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
बंद कैंटर में 35 श्रमिकों को ले जाया जा रहा था। जिस पर गर्भवती महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराकर श्रमिकों को वापस धतूरी छोड़ दिया है। कैंटर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दर्पण सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।
वर्जन
मजदूरों का चोरी छिपे जाना गलत है। प्रवासियों को बाहर जाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 व हारट्रोन के कॉल सेंटर 1100 पर भी मदद मिलेगी। अपने घर जाने के लिए वह पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही एक एप जन सहायक हैल्पमी डाउनलोड करके भी सहायता ली जा सकती है। यह सुविधा हरियाणा में रह रहे प्रवासियों के लिए है। अगर किसी को घर जाने है तो वह अनुमति प्राप्त करें। उसे नियम अनुसार छुड़वाया जाएगा।
-जितेंद्र कुमार, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed