फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Local procurement of paddy started in Sonipat and Gohana Mandi, 4500 quintals sold

Sonipat News: सोनीपत व गोहाना मंडी में धान की लोकल खरीद शुरू, 4500 क्विंटल बिका

Thu, 19 Oct 2023 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Oct 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Local procurement of paddy started in Sonipat and Gohana Mandi, 4500 quintals sold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सोनीपत और गोहाना की अनाज मंडियों में चौथे दिन बुधवार को धान की लोकल खरीद शुरू हो गई है। बुधवार को सोनीपत की मंडी में 4000 क्विंटल और गोहाना की मंडी में 500 क्विंटल धान की खरीद की गई। धान की खरीद शुरू होने के बाद किसानों को थोड़ी राहत मिल सकी। निर्यातकों की हड़ताल खत्म न होने के कारण मंडियां अभी भी धान से अटी हुई हैं। किसान लगातार मार्केट कमेटी के अधिकारियों से धान की खरीद की मांग कर रहे हैं। गन्नौर व खरखौदा मंडी में धान की खरीद शुरू न होने से किसानों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।
जिले में 2 लाख 25 हजार एकड़ में धान की फसल उगा रखी थी। इसमें से 80 हजार एकड़ में फसल की कटाई की जा चुकी है। मंडियों में अब तक 1 लाख 20 हजार 400 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जबकि मंडियों में चार दिन से पड़े 7200 मीट्रिक टन धान की खरीद होनी बाकी है। इस कारण किसान परेशान हैं। अभी भी करीब 65 फीसदी फसल की कटाई होना शेष है। सोनीपत व गोहाना मंडी में बुधवार को धान की लोकल खरीद शुरू हुई। दोनों मंडियों में 4500 क्विंटल धान की बिक्री होने के बाद किसानों को कुछ हद तक राहत मिल सकी।
विज्ञापन

अनाज मंडी में विधायक ने आढ़तियों और किसानों की जानीं समस्याएं
खरखौदा। चार दिन से बंद बासमती धान की खरीद को लेकर परेशान किसानों व आढ़तियों से मिलने अनाज मंडी में बुधवार को विधायक जयवीर सिंह पहुंचे। उनके समक्ष किसानों व आढ़तियों ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से लिए गए फैसले का उनके ऊपर नकारात्मक असर पड़ा है। विधायक जयवीर सिंह ने उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार से फोन पर बात करते हुए किसानों की समस्या से अवगत करवाया और बासमती धान की खरीद शुरू करवाने की बात कही। उन्होंने कि कांग्रेस राज में कभी ऐसा नहीं हुआ कि किसान को इस प्रकार की परेशानी उठानी पड़ती हो। विधायक ने उपायुक्त को स्पष्ट कर दिया है कि तत्काल प्रभाव से खरीद शुरू करवाई जाए, अगर जल्द ही ऐसा नहीं होता है तो किसान और आढ़ती जो फैसला लेंगे, उसका समर्थन करते हुए वह उनके साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक पदम सिंह, सुरेंद्र दहिया, शमशेर, दहिया, जोगिंद्र दहिया, ढीलू सिसाना, सुनील दहिया, कुलदीप दहिया सिसाना व सुभाष दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाज मंडी में धान की लोकल खरीद शुरू हुई है। सोनीपत मंडी में 4000 क्विंटल धान की खरीद हुई है। मंडी में चावल निर्यातकों की हड़ताल खत्म होने के बाद धान की खरीद में तेजी आएगी।
- ज्योति मोर, सचिव, मार्केट कमेटी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed