फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   lisence cancle of 3 int bhattha

एनजीटी का आदेश नहीं मानने पर तीन ईंट भट्ठों के लाइसेंस किए रद्द

Sun, 24 Nov 2019 05:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
lisence cancle of 3 int bhattha
खरखौदा (सोनीपत)।। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम की ओर से अभियान चलाया गया, जिसमें एनजीटी के रोक के आदेश के बावजूद टीम को तीन ईंट भट्ठे चलते मिले, जहां पर ईंट पकाने का काम चल रहा था। टीम की ओर से कार्रवाई करते हुए तीनों भट्ठों के लाइसेंस भी रद्द कर दिए गए। टीम की ओर से दोनों मुख्यालय पर आगामी कार्रवाई के लिए सूचना भेजी गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के आदेश के बाद सरकार ने 18 दिसंबर तक प्रदूषण फैलाने वाली इकाईयों पर रोक लगाई थी, जिसमें ईंट भट्ठे भी शामिल थे। इस पर पांच दिन पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और डीएफएससी की तरफ से जिले के ईंट भट्ठा संचालकों के साथ बैठक की भी थी। बैठक में ईंट भट्ठा संचालकों ने आदेश की पालना करते हुए 18 दिसंबर तक भट्ठों को बंद रखने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ विकास हुड्डा और जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रण विभाग के इंस्पेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने शनिवार रात खरखौदा क्षेत्र के करीब 15 ईंट भट्ठों की जांच की। जांच में टीम ने तीन ईंट भट्ठों को चलते हुए पाया।
विज्ञापन

इन भट्ठों तीन भट्ठों के लाइसेंस किए रद्द
एसडीओ विकास हुड्डा का कहना है कि निरीक्षण के दौरान जहां गढ़ी सिसाना में केएफबी भट्ठा, सिसाना में राम भट्ठा कंपनी और खांडा में संदीप एंड कप्तान भट्ठा चलते हुए मिले। छापामार कार्रवाई के दौरान तीनों ईंट भट्ठों के चलते हुए पाए जाने पर डीएफएससी की तरफ से जारी किए गए इन भट्ठों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। ईंट भट्ठे का संचालक करने के लिए डीएफएससी की तरफ से इस लाइसेंस को लेना एक जरूरी प्रक्रिया होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय से आदेश मांगे हैं
प्रदूषण नियंत्रण विभाग की तरफ से तीनों ईंट भट्ठों की यथा स्थिति से मुख्यालय को अवगत करवाते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए आदेश मांगे गए हैं, जिसमें एनजीटी के आदेश अनुसार ईंट भट्ठा संचालकों पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
विकास हुड्डा, एसडीओ प्रदूषण नियंत्रण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed