{"_id":"69fc767ba31a1e97380ddfd1","slug":"liquor-was-being-sold-under-the-guise-of-a-grocery-store-sonipat-news-c-197-1-snp1015-153597-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: किराना स्टोर की आड़ में बेची जा रही थी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: किराना स्टोर की आड़ में बेची जा रही थी शराब
Thu, 07 May 2026 04:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 07 May 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। मंडौरा रोड स्थित किराना स्टोर में अवैध रूप से शराब बेचने पर शराब ठेके के संचालक की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जागसी गांव के शिकायतकर्ता कृष्ण ने बताया कि उन्होंने खरखौदा क्षेत्र में शराब ठेका ले रखा है। क्षेत्र में एक युवक वैध रूप से शराब बेचता है। कृष्ण के अनुसार 6 मई को सूचना मिली थी कि मंडौरा रोड पर महादेव कोटेक्स कंपनी के पास स्थित किराना स्टोर में बिना लाइसेंस व परमिट के अवैध शराब बेची जा रही है। वह अपने साथी संदीप के साथ मौके पर पहुंचा और पुलिस को इसकी सूचना दी। स्टोर में कांवली का प्रमोद अवैध रूप से शराब बेच रहा था। मौके से देसी शराब की 36 बोतल, 50 अध्धे, 48 पव्वे और अंग्रेजी शराब के 10 अध्धे और 9 बोतल बरामद हुए। संवाद
--
विज्ञापन