फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Liquor was being served in illegal cafes and restaurants

Sonipat News: अवैध कैफे एंड रेस्टोरेंट में परोसी जा रही थी शराब

Fri, 22 Sep 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 22 Sep 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Liquor was being served in illegal cafes and restaurants
कैफे में पुलिस के छापे के दौरान पकड़ी गई शराब की बोतलें। स्रोत : पुलिस
सोनीपत। गांव बारोटा से सफियाबाद रोड स्थित अवैध रूप से चल रहे द रॉयल किंग कैफे एंड रेस्टोरेंट पर देर रात करीब साढ़े 10 बजे सोनीपत क्राइम यूनिट की टीम ने छापा मारा। वहां पर अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी।
विज्ञापन


एसीपी क्राइम राहुल देव ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि बारोटा से सफियाबाद रोड पर दा रॉयल किंग कैफे एंड रेस्टोरेंट खोला गया है। वहां बिना अनुमति के शराब पिलाई जाती है। उनके पास शराब रखने व पिलाने का कोई लाइसेंस नहीं है। जिस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा है। यहां शराब पिलाई जा रही थी। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया। यहां के संचालक व कारिंदों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जाएगी। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर को बुलाया गया है। उनके सामने गिनती कराई जा रही है। कुंडली थाना प्रभारी ऋषिकांत की टीम को भी बुलाया गया है। साथ ही अन्य तरह का नशा होने की आशंका के चलते डॉग स्क्वायड बुलाया जा रहा है। उनके आने के बाद यहां की बारीकी से जांच कराई जाएगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि नशे के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

कई शिक्षण संस्थान, सूचना मिलते ही की कार्रवाई

एसीपी राहुल देव ने बताया कि इस सडक़ मार्ग पर कई शिक्षण संस्थान है। जिसके चलत सूचना मिलते ही टीम बनाकर यहां छापा मारा गया। अवैध रूप से नशे का कोई कारोबार नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed