फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Liquor smuggler arrested for 12 years living in Sonipat by showing himself as dead

खुद को मृत दिखाकर 12 साल से सोनीपत में रह रहा शराब तस्कर गिरफ्तार

Wed, 26 Jan 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Liquor smuggler arrested for 12 years living in Sonipat by showing himself as dead
खुद को मृत घोषित करा 12 साल से सोनीपत में रह रहे आरोपी को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी संजय कुमार है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। शराब तस्करी के आरोपी ने कोर्ट कार्रवाई से बचने के लिए अपने परिजनों संग मिलकर अपना मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया था।
विज्ञापन

दिल्ली अग्निशमन विभाग में कार्यरत भंवर सिंह ने डीसी को शिकायत देकर बताया था कि उसके संज्ञान में आया कि आर्मी कैंटीन के सामने रहने वाला संजय पुत्र ओमप्रकाश कागजों में मृत है। इस पर उसने पता लगाया तो उसे जानकारी मिली कि गांव नकलोई का रहने वाला संजय शराब माफिया रहा है। उस पर उत्तराखंड में शराब तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। वहां के न्यायालयों की कार्रवाई से बचने के लिए संजय के भाई नरेंद्र कुमार ने नगर परिषद (अब नगर निगम) व सामान्य अस्पताल में अपने भाई संजय की मौत होने की सूचना दे दी थी। उसने स्वास्थ्य विभाग से अपने भाई संजय का मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया था। उसे उत्तराखंड कोर्ट में दाखिल करा दिया था। उसके चलते न्यायालय के मामले बंद कर दिए गए थे। उसके बाद संजय निजी कंपनी में वाहन चालक की नौकरी करने लगा। यह मामला भंवर सिंह ने अधिकारियों के सामने उठाया था। उसने न्यायालय के साक्ष्य प्रस्तुत किए थे। उसके बाद एसपी और डीसी को शिकायत दी थी। अधिकारियों ने एएसपी मुख्यालय उपासना सिंह से इसकी जांच कराई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर खुद को मृतक दिखाने वाले संजय, उसकी पत्नी रितु, संजय के भाई नरेंद्र और नरेंद्र की पत्नी माया के खिलाफ 6 जनवरी को मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस न मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया है। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि आरोपी संजय को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed