फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Liquor found in 30 snow spray boxes, was to be sent to Patna

Sonipat News: तीस स्नो स्प्रे बॉक्स में निकली शराब, पटना भेजी जानी थी

Wed, 06 May 2026 06:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 06 May 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Liquor found in 30 snow spray boxes, was to be sent to Patna
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। शराब तस्कर नित नए तरीके अपना रहे हैं। स्नो स्प्रे के नाम पर बुक किए गए 30 बॉक्स में अंग्रेजी शराब छिपाकर बिहार के पटना भेजी जा रही थी। ऑडिट के दौरान मामला उजागर होने पर लॉजिस्टिक्स कंपनी प्रबंधन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गांव गढ़ी गसीटा निवासी रविंद्र ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह लॉजिस्टिक्स कंपनी में मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि वह 5 मई को सिद्धार्थ कॉलोनी स्थित ब्रांच में ऑडिट के लिए पहुंचे थे। वहां गोदाम में रखे 30 सीलबंद बॉक्स बिहार के पटना भेजे जाने थे।
विज्ञापन

जब बॉक्सों की जांच की गई तो वे असामान्य रूप से भारी लगे। उनमें से शराब जैसी गंध आने पर उन्हें खोला गया तो उनमें से अंग्रेजी शराब ऑल सीजन के पाव बरामद हुए। सभी 30 बॉक्स की जांच में कुल 144 पाव निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी बिल बनाकर किया गया था खेल
रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि यह खेप दीपक ट्रेडिंग कंपनी, इंद्रलोक सोनीपत की तरफ से भेजी गई थी। बॉक्स पटना की एक फर्म को डिलीवर किए जाने थे। बिल में माल को स्नो स्प्रे दिखाया गया था जबकि असल में उसके अंदर शराब भरी हुई थी। ब्रांच इंचार्ज अंशुल ने बताया कि यह माल टेंपो से आया था। चालक और कथित मालिक के मोबाइल नंबर भी सामने आए हैं जिनके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।


कंपनी ने किया इन्कार, पुलिस से कार्रवाई की मांग
माल को बिहार के पटना में अशोक राजपथ चौक के पास स्थित जीके इंटरप्राइजेज में भेजा जाना था। कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि उनके नियमों के अनुसार शराब या किसी भी मादक पदार्थ की डिलीवरी प्रतिबंधित है। आरोप है कि भेजने वाले ने फर्जी दस्तावेज और गलत बिल देकर कंपनी को धोखे में रखा। बरामद शराब पर फॉर सेल इन यूटी चंडीगढ़ लिखा हुआ है जिससे इसके अवैध रूप से अन्य राज्य में भेजे जाने की आशंका और मजबूत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed