फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Liquor businessman murder case: Accused of giving SIM to Bhau gang members arrested

शराब कारोबारी हत्याकांड : भाऊ गैंग के सदस्यों को सिम देने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Apr 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Apr 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Liquor businessman murder case: Accused of giving SIM to Bhau gang members arrested
राई। नेशनल हाईवे-44 पर गुलशन ढाबे की पार्किंग में हमलावरों की गोलियों का शिकार हुए शराब कारोबारी सुंदर मलिक की हत्या में पुलिस ने जीपीएस के लिए सिम खरीदकर भाऊ गैंग के सदस्यों को उपलब्ध कराने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रोहतक के गांव बलियाना का हर्ष है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से गांव सरगथल फिलहाल पटेल नगर निवासी शराब कारोबारी सुंदर मलिक उर्फ सुंदरा (36) 9 मार्च की रात करीब दस बजे गुलशन ढाबा की पार्किंग में अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर आया था। वह रात को गाड़ी में ही सो गया था। 10 मार्च को सुबह साढ़े आठ बजे होंडा अमेज कार में साथी संग आए दो युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर सुंदर की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

सुंदर मलिक उर्फ सुंदरा कुख्यात नीतू दाबोदिया गैंग का शार्प शूटर रहा था। पुलिस ने मामले में सबसे पहले सुंदर के दोस्त गांव कैलाना निवासी सन्नी फौगाट उर्फ फौजी को गिरफ्तार किया था। उसके बाद अगवानपुर के नवीन को जीपीएस के लिए सिम बेचने के आरोप में पकड़ा था। उसके साथ ही रामनिवास उर्फ कल्लू बुसाना को भी गिरफ्तार कर लिया था। उस पर पुरानी रंजिश के चलते सुंदर को मरवाने का आरोप है। मामले में जींद की नेताजी कॉलोनी निवासी बिटटू को शरण देने में पकड़ा था। इसके बाद शार्प शूटर के पिता रोहतक के रिटौली निवासी नरेश उर्फ नेशा को पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मामले में मुरथल थाना प्रभारी जसपाल की टीम ने आरोपी हर्ष को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह भाऊ गैंग के सदस्यों को मोबाइल सिम देता था। वारदात में प्रयुक्त जीपीएस में लगा सिम भी हर्ष ने उपलब्ध कराया था। उसे छह दिन के रिमांड पर लिया गया है। जिससे उससे अन्य सबूत जुटाए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed