{"_id":"655e540d6917d0a6d2003646","slug":"liquor-bottle-was-stabbed-in-neck-and-chest-bones-were-found-broken-sonipat-news-c-197-1-snp1001-9767-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गले और सीने में घोंपी थी शराब की बोतल, हड्डियां टूटी मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गले और सीने में घोंपी थी शराब की बोतल, हड्डियां टूटी मिलीं
Thu, 23 Nov 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। गांव मलिकपुर-ग्यासपुर रोड पर युवक की हत्या करने के बाद शव खान में दबाने के मामले में पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी गांव रसूलपुर निवासी गगन व अंकित व मलिकपुर निवासी रोहित हैं। वहीं मंगलवार को गिरफ्तार किए गए मलिकपुर गांव के शुभम व मोहित को थाना बड़ी पुलिस ने अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाने पर पता लगा कि युवक के गले व सीने पर बोतल से वार किए गए थे।
गांव मलिकपुर-ग्यासपुर रोड पर पर खान के अंदर गांव घसौली के युवक लाखन का शव मिला था। जिसमें पुलिस ने हत्या से पर्दा उठाया था। मामले में गिरफ्तार मलिकपुर गांव के तुषार ने पुलिस को बताया कि वह लाखन को लेकर ग्यासपुर रोड स्थित खेत में ट्यूबवेल पर आया था। बाकी सभी आरोपी ट्यूबवेल पर पहले से ही मौजूद थे और शराब पी रहे थे। इस दौरान शराब के नशे में लाखन के साथ उनकी गाली-गलौज हो गई। जिसके बाद उनके बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि उन्होंने मिलकर लाखन की हत्या कर दी।
वहीं मृतक लाखन के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुए पोस्टमार्टम में लाखन के गले व सीने पर गहरी चोट के निशान पाए गए। लाखन के गले के निचले हिस्से व छाती के बीच बोतल से इतनी तेज वार किया गया था कि लाखन के गले व छाती की हड्डियां तक टूट गईं। इस वजह से लाखन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
हत्या में सभी आरोपी हुए गिरफ्तार
एसीपी गोरखपाल राणा ने बताया कि पुलिस हत्या में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने इस मामले में मलिकपुर गांव के तुषार, शुभम, मोहित, रोहित व दिपांशु और रसूलपुर गांव के गगन व अंकित को गिरफ्तार किया है। इनमें से तुषार, शुभम, मोहित व दिपांशु पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। जबकि रोहित, गगन व अंकित को वीरवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।