{"_id":"5ef610448ebc3e42e827a5fa","slug":"liquar-scam-sonipat-news-rtk5612635103","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरखौदा शराब तस्करी की जांच के बीच फिर बदले खरखौदा थाना प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरखौदा शराब तस्करी की जांच के बीच फिर बदले खरखौदा थाना प्रभारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा । शहर के बाईपास स्थित गोदाम से शराब तस्करी, चोरी व भ्रष्टाचार के मामले की जांच में शामिल अधिकारियों का एक-एक कर तबादला हो रहा है। अब खरखौदा थाना प्रभारी मंदीप सिंह के तबादला आदेश जारी हुए हैं। उनके तबादला आदेश डीजीपी कार्यालय से जारी हुए हैं। हालांकि अभी वह काम कर रहे हैं। जांच टीम में शामिल सोनीपत के कई अधिकारियों का तबादला हो गया है। जांच टीम के हिस्सा रहे सोनीपत के डीएसपी से लेकर इंस्पेक्टर तक के अधिकारियों का तबादला हो चुका है। एसआईटी ने तीन दिन पहले ही बर्खास्त इंस्पेक्टर जसबीर को गिरफ्तार किया है।
खरखौदा शराब तस्करी की जांच टीम में शामिल खरखौदा के एसएचओ मंदीप सिंह का भी शुक्रवार को कुरुक्षेत्र तबादला हो गया। जांच टीम में शामिल सोनीपत के अधिकारियों में से वहीं पुरानी टीम के सदस्य थे। अन्य कई सदस्यों का ट्रांसफर कर दिया गया है। हालांकि एसआईटी में शामिल इंस्पेक्टर नरेंद्रपाल को सीआईए-1 से सीआईए-गोहाना का प्रभारी बना दिए जाने के बावजूद जांच टीम में शामिल रखा गया है। बाकी पूरी टीम नए अधिकारियों की है। शराब तस्करी की जांच कर रही एसआईटी में रोहतक जिले के अधिकारियों को नहीं बदला गया है। जांच टीम के प्रभारी एसपी रोहतक राहुल शर्मा और डीएसपी, सांपला नरेंद्र कादियान जांच कर रहे हैं। विभाग में खरखौदा थाना प्रभारी के तबादला आदेश को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि वह अभी अपने पद पर बने हुए है। वहीं पुलिस अधिकारी इनको रुटीन तबादला बता रहे हैं। खरखौदा थाना में छह माह में चार एसएचओ बदले गए हैं। सबसे पहले अरुण सिंह की जगह जसबीर को लगाया गया। जसबीर के बाद संदीप कुमार थाना प्रभारी बने। कुछ दिन बाद ही मंदीप को थाने की कमान दी गई थी।
इन अधिकारियों का हो चुका तबादला
मामले की जांच शुरू होने के बाद सोनीपत एसआईटी के प्रभारी बनाए डीएसपी जितेंद्र सिंह का जींद तबाला हुआ। उनके बाद डीएसपी खरखौदा हरिंद्र कुमार को मधुबन भेजा गया। एसआईटी इंस्पेक्टर विवेक मलिक को एसएचओ राई लगाया गया।
विज्ञापन
जसबीर ने लगातार पूछताछ कर रही एसआईटी
मामले में गिरफ्तार आरोपी बर्खास्त इंस्पेक्टर जसबीर से एसआईटी लगातार पूछताछ कर रही है। उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया गया था। उसे दोबारा 28 जून को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसआईटी उससे पूछताछ कर रही है कि उसने तस्करी के आरोपी भूपेंद्र से मिलकर कितनी शराब को निकलवाया था। साथ ही उससे पता किया जा रहा है कि उसकी शराब को पकड़े जाने के बाद कब-कब छोड़ दिया गया था।
-----
पुलिस विभाग में स्थानांतरण रुटीन में होते हैं। इनका शराब तस्करी मामले से कोई लेना देना नहीं है। टीम बदल जाने के बावजूद जांच पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मामले में संलिप्तत हर व्यक्ति का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। जसबीर से लगातार पूछताछ की जा रही है।
-जोगेंद्र सिंह राठी, डीएसपी एसआईटी।